फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Emlpoyees orgnised relly

कर्मचारियों के भेष में छुपे जयचंदों को सिखाएंगे सबक

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
Emlpoyees orgnised relly
रुद्रपुर में हाईवे पर रैली निकालते कर्मचारी। - फोटो : RUDRAPUR
जनरल ओबीसी इंपलाइज एसोसिएशन के बैनर तले बृहस्पतिवार को रुद्रपुर में कर्मचारियों ने विशाल रैली निकालकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने प्रदेश सरकार पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन न करने का आरोप लगाया। विरोध स्वरूप कर्मचारियों ने दो घंटे आवश्यक सेवाएं भी बंद रखीं। साथ ही सोमवार से आवश्यक सेवाओं को पूर्णरूप से बंद करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

रुद्रपुर एआरटीओ कार्यालय के पास धरना स्थल पर कर्मचारियों ने कुछ जनरल-ओबीसी श्रेणी के कर्मचारियों के धरने में शामिल न होने की निंदा की। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के भेष में छुपे कुछ जयचंदों को कड़ा सबक सिखाया जाएगा। कर्मचारियों ने कहा कि वह जातिवाद के पक्ष में नहीं हैं लेकिन आरक्षण की आड़ में किसी के हक पर डाका नहीं डालने दिया जाएगा।
विज्ञापन

दोपहर एक बजे आक्रोशित कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ विशाल रैली निकाली। नैनीताल हाईवे होती हुई रैली गांधी पार्क में संपन्न हुईं। गांधी पार्क में सभा कर कर्मचारियों ने आरपार की जंग लड़ने का ऐलान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, उत्तराखंड नर्सेस सर्विसेज एसोसिएशन ने कर्मचारियों के समर्थन में सभी अस्पतालों में दो घंटे कार्य बहिष्कार किया। वहां दीप जोशी, रुचि शुक्ला, कृपाल बिष्ट, संजय उपाध्याय, योगेंद्र, सुमन सिंह, तारा पांडेय, किशोर राणा, नरपत राजपूत, बीएन बेलवाल, वंदना रावत, प्रमोद पांडेय, अमरदीप चौधरी, नितेश शर्मा, इरफान अली, सुशीला पांडेय, शीला सरकार, देवकी बिष्ट, नवल ओली, शैलेंद्र तिवारी, ललित पाठक, राहुल कर्नाटक, शैलेश शुक्ला, कुमुद कार्की, गिरीश खोलिया, निशांत त्यागी, महेंद्र बिष्ट, कमल जोशी, हरजीत सिंह, भीम त्रिपाठी आदि थे।

एआरटीओ कार्यालय के कर्मियों ने बनाई रखी दूरी
रुद्रपुर। बृहस्पतिवार को एआरटीओ कार्यालय के कुछ कर्मचारी धरने में शामिल हुए लेकिन कुछ कर्मियों ने धरने से दूरी बनाए रखी। इसको लेकर धरनास्थल पर मौजूद कर्मचारियों में रोष दिखा। बता दें कि बुधवार को एआरटीओ एवं सेवायोजन विभाग के कुछ कर्मचारियों के हड़ताल के दौरान कार्यालय में मिलने पर हंगामा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed