{"_id":"68345c86a0697dd5a80a4ced","slug":"elections-for-various-posts-were-held-in-the-student-convention-rudraprayag-news-c-52-1-sdrn1032-112978-2025-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: छात्र अधिवेशन में विभिन्न पदों के लिए हुए चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: छात्र अधिवेशन में विभिन्न पदों के लिए हुए चुनाव
Mon, 26 May 2025 05:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Mon, 26 May 2025 05:50 PM IST
विज्ञापन
गुप्तकाशी। मां ललिता पब्लिक इंटर कॉलेज नाला में छात्र अधिवेशन का आयोजन किया गया। इस मौके पर विभिन्न पदों के लिए लोकतांत्रिक तरीके से निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न हुई। विद्यालय में जनरल मॉनिटर, सह जनरल मॉनिटर, सांस्कृतिक प्रमुख और क्रीड़ा प्रमुख पद के लिए चुनाव हुए।
प्रत्याशियों ने अपने-अपने पक्ष में मतदान के लिए कक्षा 6 से 12 तक के छात्र-छात्राओं से संवाद किया। इसके बाद चुनाव प्रक्रिया के तहत सभी मतदाता छात्र-छात्राओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस दौरान मतदान के लिए वही प्रक्रिया अपनाई गई, जो लोकतांत्रिक व्यवस्था में होती है। मतगणना के बाद घोषित परिणामों में जनरल मॉनिटर पद पर ईलेश अंथवाल, सह जनरल मॉनिटर पद पर ईशांत शुक्ला, क्रीड़ा प्रमुख पद पर कृष मेहरा और सांस्कृतिक प्रमुख पद पर सानिध्य सेमवाल को विजयी घोषित किया गया। मुख्य चुनाव प्रभारी प्रियदीप नेगी ने बताया कि लोकतंत्र में किस तरह जनप्रतिनिधि चुने जाते हैं इसकी छात्रों को जानकारी दी गई। साथ ही मतदान से पूर्व प्रत्याशी चयन, प्रचार और मतदान में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था के बारे में बताया गया। संवाद