फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Earned 1.5 lakhs by selling 20 quintals of garlic in 15 days

15 दिनों में 20 क्विंटल लहसुन बेचकर डेढ़ लाख की आमदनी की

Sat, 05 Jun 2021 10:09 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jun 2021 10:09 PM IST
विज्ञापन
Earned 1.5 lakhs by selling 20 quintals of garlic in 15 days
वीरान पड़े बर्सू गांव में काश्तकार विजय सेमवाल सब्जी उत्पादन कर मिसाल पेश कर रहे हैं। इस वर्ष वह दो नाली भूमि पर लहसुन का उत्पादन कर करीब 15 दिनों में 20 क्विंटल लहसुन बेचकर डेढ़ लाख की कमाई कर चुके हैं। जबकि वह कुल 30 नाली भूमि पर उत्पादन कर खेतों में अन्य सब्जियां भी उगा रहे हैं।
विज्ञापन

बर्सू गांव में काश्तकार विजय सेमवाल लगभग छह वर्ष से 30 नाली भूमि पर सब्जी और दालों का उत्पादन करते आ रहे हैं। इस वर्ष उन्होंने पांच नाली भूमि पर प्याज व दो नाली भूमि पर लहसुन बोई थी। बीते 15 दिनों में वे 20 क्विंटल लहसुन की बिक्री कर 1 लाख 60 हजार रुपये की आमदनी कर चुके हैं। इन दिनों खेतों में पत्ता गोभी, शिमला मिर्च और बिन्स हो रही है। उनकी सब्जियां खेतों में ही बिक जा रही हैं। प्रतिदिन 10 से 15 किलो बिन्स की बिक्री हो रही है। प्याज की फसल भी लगभग तैयार होने वाली है। सेमवाल ने बताया कि रुद्रप्रयाग नगर सहित आसपास के गांवों से यहां प्रतिदिन कई लोग लहसुन व सब्जी खरीद के लिए आ रहे हैं। खेती करने में दो और लोग उनके साथ जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed