{"_id":"5f4febe98ebc3e530d365b5a","slug":"e-rikshaw-rudrapur-news-hld3955566134","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनलॉक-4 में ट्रैफिक के लिए फिर मुसीबत बने ई-रिक्शा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनलॉक-4 में ट्रैफिक के लिए फिर मुसीबत बने ई-रिक्शा
विज्ञापन
डीडी चौक पर हाइवे किनारे खड़े ई-रिक्शा।
- फोटो : RUDRAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना महामारी के बीच अनलॉक-4 शुरू होने के साथ ही रुद्रपुर शहर की यातायात व्यवस्था के लिए ई-रिक्शा एक बार फिर मुसीबत बनते जा रहे हैं। जगह-जगह सार्वजनिक स्थलों पर ई-रिक्शा वाहनों के अवैध रूप से पार्क होने और अवैध संचालन के कारण यातायात व्यवस्था पटरी से उतर रही है।
ट्रैफिक पुलिस कर्मी और परिवहन विभाग मिलकर भी ई-रिक्शा चालकों की मनमानी पर अंकुश नहीं लगा पा रहे हैं। इसका खामियाजा जाम के रूप में आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। डीडी चौक, रोडवेज स्टेशन के सामने और जिला अस्पताल गेट पर अवैध रूप से ई-रिक्शा की पार्किंग जारी है।
रु द्रपुर में ई-रिक्शा के अवैध संचालन के कारण यह समस्या उत्पन्न हो रही है। वर्तमान में रुद्रपुर में परिवहन कार्यालय में 2,945 ई-रिक्शा पंजीकृत हैं। इनमें 36 ई-रिक्शा को ई-कार्ट की सुविधा मिली है यानी यह रिक्शा सब्जी आदि सामान ढो सकते हैं लेकिन शहर में अवैध रूप से करीब आठ हजार ई-रिक्शा संचालित हो रहे हैं। बगैर पंजीकरण संचालित ई-रिक्शा पर कार्रवाई न होने से यातायात की समस्या विकराल होती जा रही है।
विज्ञापन
प्रशासन, ट्रैफिक पुलिस और नगर निगम नहीं कर सके पार्किंग की व्यवस्था
रुद्रपुर। शहर में टेंपो और ई-रिक्शा के लिए अभी तक पार्किंग की व्यवस्था नहीं हो सकी है। प्रशासन, नगर निगम और परिवहन विभाग के अधिकारी कई बार पार्किंग के लिए संयुक्त सर्वे कर चुके हैं लेकिन पार्किंग को लेकर अभी तक कोई स्थान तय नहीं किया जा सका है। जिस कारण ट्रैफिक की समस्या बढ़ती जा रही है।

रुद्रपुर जिला अस्पताल गेट पर खड़े ई-रिक्शा।- फोटो : RUDRAPUR