फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Dron College celebrates Annual Function

द्रोण कॉलेज में विद्यार्थियों ने सांस्कृतियों प्रस्तुतियां से बांधा समां

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jan 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
Dron College celebrates Annual Function
रुद्रपुर के द्रोण कालेज में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते विद्यार्थी। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। द्रोण कॉलेज ऑफ नर्सिंग में बीएससी नर्सिंग, जीएनएम और एएनएम पाठ्यक्रम के प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों का परंपरानुसार शपथ ग्रहण एवं लैंप लाइटनिंग कार्यक्रम हुआ। इसके साथ ही कॉलेज के वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही।
विज्ञापन

शुक्रवार की शाम कॉलेज परिसर में कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एडीएम जेसी कांडपाल, विशिष्ट अतिथि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव/ सिविल जज अविनाश कुमार श्रीवास्तव, प्रबंधन समिति अध्यक्ष विजय भूषण गर्ग, संरक्षक सुरेंन्द्र सिंह ग्रोवर, सचिव किशोर कुमार शर्मा, प्रबंधक दीपक अरोड़ा ने किया। अतिथियों ने नर्सिंग को सेवा कार्य बताते हुए समाज सेवा करने का अनुरोध किया। इस मौके पर विभिन्न लोकनृत्यों के साथ ही रंगारंग कार्यक्रम पेश किए गए। कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. गुरमीत कौर ने किया। वहां पर नर्सिंग की प्राचार्य जूलियाना शांति रोजी, बिजौय मैथ्यू, प्रबंधन विभाग के विभागाध्यक्ष शमशेर सिंह, मोहन लाल अरोड़ा, उर्मिला देवी शर्मा, केशव शर्मा, आयुष गर्ग, अमित सिंघल, जसविंदर कौर, सविता गर्ग, इशिता गर्ग, संवेदना शर्मा, सोनू शर्मा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed