{"_id":"6af1d2e921c4ddbb320ca77d","slug":"dr-ashish-becomes-an-assistant-professor-at-doon-university-rudraprayag-news-c-52-1-vkn1009-122083-2026-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: डॉ.आशीष बने दून विवि में असिस्टेंट प्रोफेसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: डॉ.आशीष बने दून विवि में असिस्टेंट प्रोफेसर
Mon, 09 Nov 2026 07:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Mon, 09 Nov 2026 07:34 PM IST
विज्ञापन
फोटो-- -- -- -
गुप्तकाशी। ब्लॉक ऊखीमठ के त्यूड़ी गांव के डॉ. आशीष बहुगुणा की दून विश्वविद्यालय देहरादून के रसायन विज्ञान विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर नियुक्ति हुई है। इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। कीर्तिराम बहुगुणा व अनीता बहुगुणा के पुत्र आशीष की शिक्षा राइका खुमेरा व राइका गुप्तकाशी से हुई। उन्होंने एचएनबी गढ़वाल विवि से रसायन विज्ञान विषय में स्नातक व स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की। उच्च शिक्षा के दौरान उन्होंने नेट-जेआरएफ परीक्षा उत्तीर्ण की व भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मंडी, हिमाचल प्रदेश से पीएचडी की उपाधि प्राप्त की। उन्होंने दो वर्ष से तक इजरायल के हिब्रू विश्वविद्यालय में शोध वैज्ञानिक के रूप में कार्य किया। उन्होंने बताया कि उनके 35 से अधिक शोध पत्र अंतरराष्ट्रीय शोध पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं। संवाद