{"_id":"5de562d18ebc3e550545fc1d","slug":"dr-ambedkar-had-taken-the-responsibility-to-remove-untouchability-from-the-society-rudrapur-news-hld366367918","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉ. आंबेडकर ने समाज से छुआ-छूत को दूर करने की उठाई थी जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉ. आंबेडकर ने समाज से छुआ-छूत को दूर करने की उठाई थी जिम्मेदारी
विज्ञापन
रुद्रपुर में आंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण करते शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे।
- फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। शिक्षा व खेल मंत्री अरविंद पांडेय ने सोमवार को घास मंडी आदर्श कालोनी में डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण किया। कहा कि आंबेडकर हमारे मार्ग दर्शक हैं। उन्होंने जीवन में कभी भी हार नहीं मानी।
शिक्षा मंत्री पांडेय ने कहा कि आंबेडकर ने सभी वर्गों का ध्यान रखते हुए भारतीय संविधान का निर्माण किया। युवा पीढ़ी को उनके जीवन संघर्ष से प्रेरणा लेनी चाहिए। शिक्षा मंत्री ने कहा शिक्षा के हो रहे बाजारीकरण पर अंकुश लगाने के लिए प्रदेश सरकार लगातार प्रयासरत है। शिक्षा माफिया पर नकेल कसी जाएगी।
उन्होंने कहा कि बच्चों के हितों को ध्यान में रखते हुए सभी विद्यालयों मे एनसीईआरटी की किताबें लगाई गई हैं। पूर्व सांसद बलराज पासी ने कहा कि डॉ. आंबेडकर एक विचार व सोच थे। उन्होंने समाज से छुआछूत की बुराई को हटाने की जिम्मेदारी उठाई थी।
विज्ञापन
उत्तराखंड वन विकास निगम के अध्यक्ष सुरेश परिहार ने कहा डॉ. आंबेडकर प्रतिमा लोगों को प्रेरणा देती रहेगी। उन्होंने समाज की विषमताओं को मिटाने का कार्य किया था। मेयर रामपाल ने घोषणा करते हुए कहा कि अब इस पार्क का नाम बौद्ध विहार पार्क रखा जाएगा। इस मौके पर उत्तम दत्ता, तरुण दत्ता, अमित नारंग, महेश पाठक, जयभारत सिंह, रिंकू नेगी थे।
शिलापट्ट से हटवा दिया गया मेरा नाम : विधायक
रुद्रपुर। घास मंडी में डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा के शिलापट्ट पर अपना नाम न होने से विधायक राजकुमार ठुकराल ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि विधायक होने के नाते वह नगर निगम के पदेन सदस्य हैं। लेकिन नगर निगम ने बदले की भावना के चलते उन्हें निमंत्रण नहीं दिया, जबकि प्रोटोकॉल के हिसाब से कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक करता है और शिलापट्ट से उनका नाम तक हटवा दिया गया।
------
विधायक भी शिलापट्ट में मेरा नाम नहीं लिखवाते : मेयर
रुद्रपुर। डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम के बारे में मेयर रामपाल सिंह ने कहा कि यह एक सरकारी कार्यक्रम था। इसके लिए विधायक राजकुमार ठुकराल को निमंत्रण दिया था। शिलापट्ट पर विधायक का नाम अंकित न होने पर मेयर ने कहा कि विधायक भी किसी शिलापट्ट पर मेयर का नाम अंकित नहीं करवाते। पूर्व मेयर सोनी कोली के आरोपों पर रामपाल ने कहा प्रतिमा का अनावरण उनके कार्यकाल में हो रहा है और पूर्व मेयर इस तरह के कार्यक्रम के प्रोटोकॉल में नहीं आते।
पूर्व मेयर सोनी ने भी लगाया आरोप
रुद्रपुर। नगर निगम की पूर्व मेयर सोनी कोली ने भी नगर निगम पर अपनी उपेक्षा का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा को उक्त स्थान पर उनके कार्यकाल में लगाया था। वहां पर सामुदायिक भवन का निर्माण भी कराया था। डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा का पूर्व में ही उद्घाटन किया जा चुका है। लेकिन अनावरण कार्यक्रम में उन्हें बुलाया तक नहीं गया।