फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   DPC Elections: 14 District Panchayat Members Elected

डीपीसी चुनाव : 14 सदस्य जिला पंचायत सदस्य निर्वाचित

Fri, 16 Oct 2026 06:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Fri, 16 Oct 2026 06:49 PM IST
विज्ञापन
DPC Elections: 14 District Panchayat Members Elected
भाजपा से 12 और कांग्रेस से दो बने
विज्ञापन

फोटो

संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रप्रयाग। जनपद में जिला नियोजन समिति का विधिवत चुनाव होने के बाद गठन हो गया है। इसमें 14 सदस्य जिला पंचायत के निर्वाचित हुए जबकि दो सदस्य नगर पालिका और नगर पंचायत से निर्वाचित होंगे। चार सदस्य शासन से नामित किए जाएंगे। कुल 20 सदस्य को डीपीसी में शामिल किया जाएगा। भाजपा से 12 और कांग्रेस से दो लोग सदस्य बने।
शुक्रवार सुबह 10 बजे से जिला पंचायत सभागार में चुनाव शुरू हुए। इसमें भाजपा के साथ ही कांग्रेस के सदस्यों ने मतदान किया। डीपीसी में हुए मतदान के बाद शाम को मतगणना हुई और परिणाम घोषित किए गए। इसमें जिला पंचायत सदस्य भारत भूषण भट्ट, गंभीर सिंह बिष्ट, जयर्वधन कांडपाल, सुबोध बगवाड़ी, अमित कुमार, किरन देवी, निर्मला बहुगुणा, रितु नेगी, ग्यालु लाल, प्रीति पुष्पवाण, संपंन नेगी, अजयवीर भंडारी, सरोज राणा और नीता बुटोला को डीपीसी का सदस्य निर्वाचित किया गया। अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा ने बताया कि जिला पंचायत के 14 सदस्यों को डीपीसी के लिए निर्वाचित किया गया है। दो सदस्य नगर पालिका और नगर पंचायत से निर्वाचित होंगे जबकि चार सदस्य शासन से मनोनीत किए जाएंगे। इधर, डीपीसी में शामिल होने पर सभी सदस्यों ने कहा कि इससे वे अपने क्षेत्र के विकास के लिए तेजी से कार्य कर सकेंगे। जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम कठैत ने कहा कि जिले के विकास में जिला नियोजन समिति का महत्वपूर्ण योगदान है। इसके गठन से विकास कार्यों को और तेजी मिलेगी।
विज्ञापन


डीपीसी चुनाव से पहले संपंन भाजपा में शामिल
फोटो

रुद्रप्रयाग। कांग्रेस नेता व चोपता वार्ड से निर्दलीय चुनाव जीते जिला पंचायत के सदस्य संपंन नेगी शुक्रवार को डीपीसी चुनाव से पहले भाजपा में शामिल हो गए। उन्होंने भाजपा पार्टी कार्यालय में भाजपा की सदस्यता ली। उन्होंने कहा कि डीपीसी के सदस्य के रूप में अब वह क्षेत्र के लिए बेहतर कार्य करेंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष भारत भूषण भट्ट ने संपंन नेगी को पार्टी का पटगा पहनाकर सदस्यता दिलाई। जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम कठैत ने उनका स्वागत किया। जिला पंचायत उपाध्यक्ष रितु नेगी, सदस्य गंभीर बिष्ट, जयवर्धन कांडपाल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed