फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Doctors did not return to hospitals even after three months

अस्पतालों में तीन माह बाद भी नहीं लौटे डॉक्टर

Fri, 24 Sep 2021 10:29 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 24 Sep 2021 10:29 PM IST
विज्ञापन
Doctors did not return to hospitals even after three months
कोरोनाकाल में जिला मुख्यालय व दूसरे अस्पतालों में अटैच किए गए डॉक्टर तीन माह बाद भी अपने अस्पतालों में नहीं लौटे हैं। ऐसे में केदारघाटी के ज्यादातर अस्पताल वार्ड ब्वाय के भरोसे चल रहे हैं और लोगों को बुखार की दवा तक नसीब नहीं हो रही है।
विज्ञापन

पलद्वाड़ी, राउंलेक, लमगौंडी के स्वास्थ्य केंद्रों से चिकित्सकों को मई-जून में कोविड ड्यूटी के लिए अन्य क्षेत्रों में भेजा गया था। जिला पंचायत सदस्य विनोद राणा का कहना है कि तीन माह बीत जाने के बाद भी इन चिकित्सकों की मूल केंद्रों में तैनाती नहीं हो पाई है। मक्कूमठ, पलद्वाड़ी, क्यार्क, उथिंड, गौंडार, रांसी, राउंलेक, उनियाणा, जग्गी, बेडूला, लमगौंडी, देवलीभणिग्राम के लोगों को बुखार की दवा के लिए भी ऊखीमठ व गुप्तकाशी की दौड़ लगानी पड़ रही है। जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्साधिकारी डा. स्वेदश रावत ने बताया कि चिकित्सक कोरोना ड्यूटी में हैं। उन्हें मूल केंद्रों में भेजने को लेकर जल्द सीएमओ से वार्ता की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed