फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   DM took stock of training of Chopta-Monal Festival, also enjoyed skiing

डीएम ने लिया चोपता-मोनाल महोत्सव के प्रशिक्षण का जायजा, स्कीइंग का भी उठाया लुत्फ

Tue, 18 Feb 2020 10:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 18 Feb 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
DM took stock of training of Chopta-Monal Festival, also enjoyed skiing
पर्यटक स्थल चोपता में महोत्सव को लेकर आयोजित प्रशिक्षण में स्कीइंग का लुफ्त लेते हुए डीएम मंगेश ? - फोटो : RUDRAPRYAG
चोपता में 22 फरवरी से शुरू होने वाले तीन दिवसीय चोपता-मोनाल महोत्सव के छह दिवसीय प्रशिक्षण का जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बुग्याली क्षेत्र में स्कीइंग का लुत्फ भी उठाया।
विज्ञापन

मंगलवार को चोपता पहुंचे डीएम घिल्डियाल ने कहा कि चोपता-मोनाल महोत्सव क्षेत्र समेत जनपद में पर्यटन, तीर्थाटन और रोजगार के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा। उन्होंने स्थानीय लोगों के प्रयास की सराहना करते हुए प्रशासनिक व विभागीय स्तर पर आयोजन के सफल संचालन के लिए हरसंभव सहयोग की बात भी कही। इस मौके पर जिलाधिकारी ने बर्फ से लकदक बुग्याल की ढलान पर स्कीइंग का लुत्फ भी उठाया। साथ ही अन्य प्रशिक्षणार्थियों से बातचीत कर बेहतर प्रदर्शन का आह्वान किया। दूसरी तरफ प्रशिक्षण में तीसरे दिन मोटर बाइकिंग, साइकिलिंग का प्रशिक्षण शुरू हुआ, जिसमें पचास से अधिक प्रशिक्षणार्थियों ने प्रतिभाग किया। इस मौके पर आयोजन समिति के सदस्य प्रदीप बजवाल, विजयपाल नेगी, ग्राम प्रधान योगेंद्र सिंह नेगी व डा. कैलाश पुष्पवाण मास्टर ट्रेनर प्रवीण रांगड़ समेत अन्य लोग मौजूद थे। (ब्यूरो)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed