{"_id":"5f7389378ebc3e9bdc319eb2","slug":"dm-given-direction-rudrapur-news-hld3987254147","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे निर्माण में आ रहीं समस्याओं का तालमेल से करें समाधान : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे निर्माण में आ रहीं समस्याओं का तालमेल से करें समाधान : डीएम
विज्ञापन
रुद्रपुर के कलक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक लेती डीएम रंजना राजगुरु।
- फोटो : RUDRAPUR
डीएम रंजना राजगुरु ने मंगलवार को कलक्ट्रेट में जिले में तीन राष्ट्रीय राजमार्गों 74, 87, 125 के निर्माण में आ रही समस्याओं को लेकर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को राष्ट्रीय राजमार्गों का निर्माण निर्धारित समय सीमा, गुणवत्ता, पारदर्शिता के साथ करने के निर्देश दिए। कहा कि स्थानीय स्तर पर जो भी समस्याएं सड़क निर्माण में पैदा हो रही हैं, उनका स्थलीय निरीक्षण कर तालमेल बनाकर समाधान करें।
डीएम ने एनएचएआई के अधिकारी पीएस पांडे ने बताया कि एनएच-74 में 70 फीसदी कार्य पूरा हो चुका है। निर्माण स्थल पर हाईटेंशन लाइन की वजह से कार्य बाधित हो रहा है। डीएम ने पिटकुल और एनएचएआई के अधिकारियों को सामंजस्य बनाकर समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए। एयरपोर्ट निदेशक एसके सिंह ने कहा कि एयरपोर्ट परिसर में जल भराव होने पर यात्रियों को असुविधा हो रही है। डीएम ने एयरपोर्ट अथॉरिटी, पंतनगर विवि व एनएच को संयुक्त निरीक्षण करने के निर्देश दिए।
उन्होंने गदरपुर बाईपास निर्माण में हो रही दिक्कत को देखते हुए एसडीएम, एनएच के अधिकारियों को मौके पर जाकर समाधान करने के निर्देश दिए। इसके अलावा टाटा मोटर्स कंपनी की चहारदीवारी के संबंध में एनएच के अधिकारी, आरएम सिडकुल और टाटा मोटर्स के अधिकारी को आपस में समन्वय स्थापित करते हुए समस्या का समाधान निकालने को निर्देशित किया। वहां डीएफओ डॉ. अभिलाषा, एसएसलओ एनएस नबियाल, एसई पिटकुल प्रज्जवल कुमार भास्कर, इंजीनियर राजेश कुमार चौहान आदि विभागों के अधिकारी मौजूद थे।