फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   District circuit house to be built on one hectare land on Jawadi bypass

जवाड़ी बाईपास पर एक हेक्टेयर भूमि पर बनेगा जिला सर्किट हाउस

Thu, 18 Nov 2021 07:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 18 Nov 2021 07:21 PM IST
विज्ञापन
District circuit house to be built on one hectare land on Jawadi bypass
जवाड़ी बाईपास के समीप एक हेक्टेयर भूमि पर जिला सर्किट हाउस का निर्माण किया जाएगा। लोनिवि ने प्रारंभिक चरण के निर्माण कार्य के लिए शासन को 85 लाख रुपये का प्रस्ताव भी भेज दिया है। तीन मंजिला सर्किट हाउस का सुविधायुक्त भव्य बनाया जाएगा।
विज्ञापन

वर्ष 1997 में पौड़ी, चमोली और टिहरी जिले के सीमांत क्षेत्रों को मिलाकर रुद्रप्रयाग जिला का गठन किया गया था। पिछले तीन वर्ष से जिले के सर्किट हाउस निर्माण को लेकर कवायद चल रही है, जो अब अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। तहसील प्रशासन की मदद से लोनिवि ने जबाड़ी बाईपास पर सर्किट हाउस निर्माण के लिए एक हेक्टेयर भूमि चिह्नित की है। लोनिवि ने यहां प्रारंभिक चरण के निर्माण कार्यों के लिए शासन को प्रस्ताव भेज दिया है। अधिकारियों के अनुसार, सर्किट हाउस में वीवीआईपी, वीआईपी कक्ष के साथ ही वीसी रूम बनाया जाएगा। साथ ही 500 लोगों के बैठने की क्षमता का सभागार बनेगा, जिसमें जिला व राज्य स्तरीय बैठकें हो सकेंगी। तीन मंजिला भवन में चालीस से अधिक कमरे बनवाएं जाएंगे। लोनिवि के ईई इंद्रजीत बोस ने बताया कि प्रस्ताव को स्वीकृति मिलने के बाद अगले वर्ष मार्च-अप्रैल से कार्य शुरू कर दिया जाएगा। लगभग दस करोड़ की लागत से बनने वाला सर्किट हाउस पांच वर्ष में बनकर तैयार हो जाएगा।
विज्ञापन

बर्सू, रतूड़ा में नहीं मिल पाई पर्याप्त भूमि
सर्किट हाउस के लिए वर्ष 2018 में बर्सू में भूमि चिह्नित की गई थी, लेकिन यहां बात नहीं बन पाई। इसके बाद लोनिवि ने जिला मुख्यालय से सात किमी दूर रतूड़ा में आधे हेक्टेयर भूमि को चुना था, लेकिन सर्वेक्षण में सर्किट हाउस के हिसाब से भूमि कम पाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed