फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Discussion with the village heads to prevent infection

संक्रमण की रोकथाम को ग्राम प्रधानों से की चर्चा

Fri, 30 Apr 2021 09:25 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 30 Apr 2021 09:25 PM IST
विज्ञापन
Discussion with the village heads to prevent infection
जिला पंचायत राज अधिकारी रणवीर सिंह असवाल व पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल ने ऑनलाइन ग्राम प्रधानों से बातचीत करते हुए कोविड-19 की रोकथाम के लिए गांवों में होने वाले कार्यों के बारे में चर्चा की।
विज्ञापन

दोनों अधिकारियों ने पंचायत प्रतिनिधियों को बताया कि 15वें वित्त में प्रत्येक ग्राम पंचायत को कोविड-19 से बचाव के लिए 20-20 हजार रुपये उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इस राशि से गांवों का सैनिटाइजेशन व अन्य कार्य किए जाने हैं। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों से आह्वान किया कि वे अपने-अपने क्षेत्र में लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक करें। साथ ही उन्हें मास्क पहनने, सामाजिक दूरी का पालन करने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि गांवों में जो भी प्रवासी पहुंच रहे हैं, उनकी सूचना प्रशासन को उपलब्ध कराई जाए। साथ ही संक्रमण के संदेह या संभावना पर स्वास्थ्य विभाग को सूचना दें। डीपीआरओ असवाल ने बताया कि 45-45 ग्राम पंचायतों के प्रतिनिधियों के साथ ऑनलाइन बैठक की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed