फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Dineshpur Nagar Panchayat tops Kumaon in quarterly cleanliness rankings

तिमाही स्वच्छता रैंकिंग में दिनेशपुर नगर पंचायत ने कुमाऊं टॉप किया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
Dineshpur Nagar Panchayat tops Kumaon in quarterly cleanliness rankings
दिनेशपुर। नगर पंचायत दिनेशपुर ने अपनी निकाय निधि से 2020 के स्वच्छता सर्वेक्षण में पहली तिमाही में कुमाऊं मंडल में टॉप किया है। आबादी के हिसाब से किए गए सर्वे की ओवरऑल रैंकिंग में 1285 नंबर प्राप्त कर दिनेशपुर ने कुमाऊं मंडल के सबसे स्वच्छ नगर होने का गौरव हासिल किया है, जबकि अल्मोड़ा 1462 अंक पाकर दूसरे स्थान पर है।
विज्ञापन

दिनेशपुर नगर पंचायत के ईओ संजय कुमार ने कहा पिछले साल दिनेशपुर की ओवरऑल रैंकिंग 1554 थी, जबकि इस बार की सर्वे की 1285वीं रैंकिंग के साथ 269 अंकों की ग्रोथ मिली है। यह पूरे कुमाऊं मंडल में सबसे बेहतर रैंक है। नगर पंचायत अध्यक्ष सीमा सरकार ने कहा समूचे पंचायत परिवार के सामूहिक प्रयास से यह सफलता मिली है। कहा कि पिछले साल पंचायत के पास 18 सफाई कर्मी थे। आबादी के ढांचे के मुताबिक सफाई कमियों की संख्या बढ़ाकर 30 की गई है। साथ ही दो ट्रैक्टर, दो कूड़ा वाहन, 10 कूड़ा ढोने के रिक्शा, घरों के लिए सात हजार डस्टबिन खरीदे गये। यह उपकरण राज्य वित्त आयोग, 14वें वित आयोग और निकाय की अपनी निधि से खरीदे गये। उन्होंने कहा शासन से कोई विशेष पैकेज नहीं मिला।
विज्ञापन

नगर पंचायत में सफाई का काम सुबह और शाम दो शिफ्टों में किया जा रहा है। साथ ही लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए रैलियां, स्कूल, कालेजों में नुक्कड़ नाटक, पोस्टर, बैनर, दीवार लेखन के साथ ध्वनि विस्तारक यंत्रों से अभियान चलाये जा रहे हैं। कूडे़ के लिए ट्रंचिंग ग्राउंड बनाया है, जहां कूड़ा निस्तारण के लिए 3 लाख 63 हजार की लागत से मशीन लगाई जा रही है। प्रत्येक घर में शौचालय बनने से भी स्वच्छता के प्रति लोग जागरूक हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

केपीएस इनवायरो टेक संस्था के 20 लोगों की टीम को नगर के सभी घरों से सुबह शाम कूड़ा उठाने के लिए अनुबंधित किया है। चेयरमैन ने कहा कि स्वच्छता अभियान को सफल बनाने में ईओ संजय कुमार और प्रधान लिपिक प्रकाश विश्वास की भी भूमिका अहम रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed