{"_id":"6510897677a9fd77220db735","slug":"dhankulali-village-of-jakholi-will-be-connected-by-motor-road-rudrapryag-news-c-5-1-drn1031-251901-2023-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: मोटर मार्ग से जुड़ेगा जखोली का धनकुलाली गांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: मोटर मार्ग से जुड़ेगा जखोली का धनकुलाली गांव
विज्ञापन
जखोली ब्लॉक के लस्या पट्टी का धनकुराी गांव जल्द मोटर मार्ग से जुड़ जाएगा। 84 लाख की लागत से 2.5 किमी सड़क का भूमि पूजन के साथ निर्माण कार्य शुरू हो गया है। मार्ग के बनने से ग्रामीणों को मीलों पैदल दूरी से निजात मिलेगी। साथ ही गांव में विकास योजनाओं को भी रफ्तार मिलेगी।
रविवार को विधायक भरत सिंह चौधरी और जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह ने मोटर मार्ग का शिलान्यास किया। इस मौके पर विधायक चौधरी ने कहा कि जल्द ही धनकुराली गांव सड़क से जुड़ेगा। ग्रामीण लंबे समय से सड़क की मांग करते आ रहे थे, जो अब पूरी होने जा रही है। वहीं, जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह ने कहा कि मार्ग बनने से गांव में विकास योजनाओं के संचालन में गति मिलेगी। इस मौके पर भाजपा के जिला महामंत्री भारत भूषण भट्ट, ग्राम प्रधान संजय राणा, क्षेत्र पंचायत सदस्य भूपेंद्र भंडारी, मेहरवान रावत, भगवान सिंह, प्रदीप पंवार, आशीष काला संजयपाल नेगी, सोहन रावत मौजूद थे