{"_id":"5e5171f38ebc3ef3cd18079d","slug":"dg-health-inspects-district-hospital-rudrapur-rudrapur-news-hld374699237","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगर मैं बीमार पड़ गई तो कैसे करोगे इलाज...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अगर मैं बीमार पड़ गई तो कैसे करोगे इलाज...
विज्ञापन
रुद्रपुर जिला अस्पताल में आईसीयू का निरीक्षण करतीं स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. अमिता उप्रेती।
- फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। कोरोना वायरस से निपटने के लिए जरूरी व्यवस्थाओं को परखने के लिए शनिवार को जिला अस्पताल पहुंचीं स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. अमिता उप्रेती आईसीयू का मॉनीटर खराब मिलने पर हैरान रह गईं। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि यदि वह बीमार पड़ गईं तो कैसे इलाज करोगे। यह सुनकर वहां मौजूद अधिकारी और स्टाफ सकते में आ गए। डीजी हेल्थ ने पीएमएस को तत्काल खराब मॉनीटर ठीक करने के निर्देश दिए।
डीजी हेल्थ डॉ. अमिता ने जिला अस्पताल की बायोमेट्रिक लैब में खून की जांच की प्रक्रिया, कुपोषण कक्ष, कोरोना वायरस के लिए बनाए हुए आइसोलेशन के तीनों वार्ड, आईसीयू, जिला अस्पताल की तीसरी मंजिल के कमरों के साथ ही निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण भी किया।
उन्होंने मेडिकल कॉलेज की बिल्डिंग में 15 दिनों में रंगाई पुताई करने के निर्देश निर्माण इकाई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर आरके सिंह को दिए। उन्होंने अस्पताल प्रबंधक को कोरोना वायरस अलर्ट के दौरान आईसीयू में मॉनीटर के डेली चार्ज होने, फायर पाइप आदि को रोजाना जांचने के निर्देश दिए। कहा कि बायोमेडिकल वेस्ट और गर्भवती महिलाओं का भुगतान समय से पहुंचना चाहिए। वहां सीएमओ डॉ. शैलजा भट्ट, एसीएमओ डॉ. अविनाश खन्ना, पीएमएस डॉ. टीडी रखोलिया, डॉ. अजय वीर सिंह, डॉ. गौरव अग्रवाल, डॉ हरेंद्र मलिक आदि थे।
विज्ञापन
महानिदेशक के निरीक्षण की सीएमओ को भनक नहीं
रुद्रपुर। स्वास्थ्य महानिदेशक के आने की भनक सीएमओ डॉ. शैलजा भट्ट को नहीं लग सकी। जैसे ही उन्हें सूचना मिली तो वह नर्सों के साथ अस्पताल में महानिदेशक को खोजने लगीं। आखिर 10 मिनट बाद उन्हें निरीक्षण करतीं स्वास्थ्य महानिदेशक मिल गई।
मेडिकल कॉलेज का सीसीयू और वार्ड ब्लॉक एक माह में होगा हस्तांतरित
रुद्रपुर। मेडिकल कॉलेज के निर्माण इकाई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर आरके सिंह ने कहा कि कॉलेज का सीसीयू और वार्ड ब्लॉक एक महीने में स्वास्थ्य विभाग को हस्तांतरित कर दिया जाएगा। बताया कि वार्ड ब्लॉक और सीसीयू का कार्य अंतिम चरण में हैं।
पड़ोसी देश में कोरोना वायरस के संक्रमण फैलने को देखते हुए भारत सरकार ने एडवाइजरी जारी की है। स्वास्थ्य विभाग ने सभी जिलों में कोरोना अलर्ट को लेकर निर्देश दिए हैं। जिला अस्पताल में निर्देशों का पालन हो रहा है या नहीं यह जांचा गया था। आइसोलेशन वार्ड के बेड ठीक हैं और एन-95 और पीपी किट सहित औषधियां उपलब्ध हैं। निरीक्षण में जो खामियां मिली हैं, उन्हें ठीक करने के निर्देश दिए गए हैं। - डॉ. अमिता उप्रेती, स्वास्थ्य महानिदेशक।