फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Devotees sing bhajans

सिमरन करो जवानी में बुढ़ापा किसने देखा है...

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Devotees sing bhajans
लालपुर के मलसा गिरधरपुर में भजनों पर थिरकतीं महिलाएं। - फोटो : RUDRAPUR
तुलसी धाम सेवा समिति मलसा गिरधरपुर की ओर से आयोजित तुलसी महायज्ञ में संतों ने अपने ओजस्वी विचारों से संगत को निहाल किया। कलाकारों के भक्ति गीतों पर लोग जमकर झूमे। इस दौरान शोभा यात्रा भी निकाली गई।
विज्ञापन

शनिवार को तुलसी धाम मंदिर में हुए कार्यक्रम में नरोरा बुलंदशहर के बाबा भरत दास जी, रामेश्वरपुर के बाबा संता सिंह, भाई सोहन सिंह, महंत मनीष सलूजा, माता हंतेश्वरी देवी ने अपने प्रवचनों में प्रभु का सिमरन करने की सलाह दी। संतों ने कहा कि ईश्वर ने इंसान का जन्म सेवा करने के लिए दिया है। प्रभु का सिमरन समय रहते करना चाहिए। जवानी को सोकर नहीं गुजारना चाहिए। तुलसी धाम के गद्दी आसीन स्वामी राजेंद्र महाराज ने कहा कि तुलसी धाम दीन दुखियों की सहायता के लिए अनेक कार्य कर रहा है। तुलसीधाम सेवा समिति अपने कार्यों का और विस्तार करने की योजना बना रहा है।
विज्ञापन

बाहर से कलाकारों ने मन में भजन कर गोविंद का, सिमरन करो जवानी में बुढ़ापा किसने देखा है, जय जय करो गौरी के लाल की, ज्वाला सी जलती है, दाता तू न करे तो कौन करे आदि भजनों पर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके बाद शोभायात्रा निकाली गई जो तुलसी धाम मंदिर से होकर गांव की विभिन्न गलियों में होती हुई वापस मंदिर में जाकर संपन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां वेद प्रकाश खुराना, हरीश बांगा, विपिन बांगा, रवि चावला, सुरेंद्र नरुला, लक्ष्मण दास बांगा, ओम प्रकाश बांगा, सुरेन्द्र चावला, राजू बेहड़, सौरभ बेहड़, राजकुमार बांगा, अशोक बांगा, निषान सिंह, धीरेन्द्र शर्मा, मनोज चावला, सोनू खुराना, शिवा चावला आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed