फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   devotees have reached Baba Kedar darshan 9.36 lakh

बाबा केदार के दर्शनों को धाम पहुंच चुके 93644

Mon, 07 Oct 2019 10:00 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 07 Oct 2019 10:00 PM IST
विज्ञापन
devotees have reached Baba Kedar darshan 9.36 lakh
केदारनाथ यात्रा में इस वर्ष उमड़ रहे रिकार्ड श्रद्घालु। हर दिन हासिल कर रही यात्रा नए आयाम। - फोटो : RUDRAPRYAG
केदारनाथ धाम की यात्रा में इस वर्ष आस्था और भक्ति का सैलाब उमड़ा है। कपाट खुलने के बाद से अभी तक 9,36,448 श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं, जबकि यात्रा को अभी 21 दिन का समय शेष है। ऐसे में दर्शनार्थियों की संख्या दस लाख पहुंचने की उम्मीद है।
विज्ञापन

समुद्रतल से 11750 फीट की ऊंचाई पर स्थित भगवान शिव के ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग केदारनाथ में इस वर्ष यात्रा के इतिहास में कई नए अध्याय जुड़े चुके हैं। इस वर्ष देश-विदेश से पहुंच रहे बाबा के भक्तों का उत्साह चरम पर है। 9 मई को 6680 श्रद्धालु कपाटोद्घाटन के साक्षी बने थे। यात्रा के शुरूआती 23 दिनों में ही दर्शनार्थियों का आंकड़ा 2,50,000 को पार कर गया था, जबकि अकेले जून माह में ही धाम में 5 लाख 15 हजार 313 श्रद्धालु धाम पहुंचे, जो यात्रा के इतिहास में नया रिकार्ड है। इसके अलावा एक दिन में सबसे अधिक 36 हजार शिव भक्तों के दर्शन और लगातार पांच दिनों तक दर्शनार्थियों की संख्या 30 हजार का रिकार्ड भी जून माह में बना। जुलाई-अगस्त में बरसात के बावजूद यात्रा निरंतर बनी रही। इस दौरान 68 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। सितंबर से यात्रा ने रफ्तार पकड़ी हुई है। एक माह से दर्शनार्थियों की संख्या प्रतिदिन 3 से 4 हजार के बीच बनी हुई है। यात्रा बढ़ने से इस वर्ष जहां बीकेटीसी की आय में भारी वृद्धि हुई है, वहीं, केदारघाटी में रोजगार और कारोबार को भी नई दिशा मिली है।
विज्ञापन

द्वितीय, तृतीय केदार कम पहुंचे श्रद्धालु
रुद्रप्रयाग। द्वितीय केदार मद्यमहेश्वर में इस वर्ष अभी तक 4339 और तृतीय केदार तुंगनाथ धाम में 14300 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए हैं। बीते वर्ष की अपेक्षा दोनों धामों में कम श्रद्धालु पहुंचे हैं। कारण, प्रचार-प्रसार और मूलभूत सुविधाओं का अभाव होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनका कहना है --
केदारनाथ यात्रा ने इस वर्ष पहले दिन से अभी तक कई नए आयाम हासिल किए हैं। आस्था का जो सैलाब उमड़ा है, उससे व्यवस्थाओं को जुटाने की चुनौती भी पैदा हुई है। आगामी यात्रा के लिए अभी से कार्ययोजना बनाने के लिए विभागों को कहा गया है।
-- मंगेश घिल्डियाल, जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed