{"_id":"5d8a686f8ebc3e93ad104cc1","slug":"dengue-confirmed-in-139-people-in-the-district-rudrapur-news-hld357954158","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में 139 लोगों में डेंगू की पुष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में 139 लोगों में डेंगू की पुष्टि
विज्ञापन
रुद्रपुर। ऊधमसिंह नगर जिले में डेंगू के मरीज लगातार बढ़ रहे हैं। मंगलवार तक जिले में 139 लोगों में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग ने जिला अस्पताल में एलाइजा टेस्ट की व्यवस्था की है। साथ ही डेंगू से बचाव के लिए लोगों से भी बचाव के उपाय अपनाने की अपील की है।
मंगलवार को आठ और नए मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई। सीएमओ डॉ. शैलजा भट्ट और जिला मलेरिया अधिकारी बीसी जोशी ने सभी विकासखंडों में आम जनता से एहतियात बरतने को कहा। सीएमओ ने कहा कि जिला अस्पताल में डेंगू की जांच के लिए नि:शुल्क एलाइजा टेस्ट की व्यवस्था कर दो किटें उपलब्ध करा दी हैं। प्रति किट एलाइजा टेस्ट के लिए 92 सैंपल लिए जा सकते हैं। साथ ही जिला अस्पताल में डेंगू के मरीजों के लिए तीन वार्ड बनाए हैं।
जिला मलेरिया अधिकारी जोशी ने कहा कि जिला अस्पताल में अब तक 300 से अधिक लोगों का एलाइजा टेस्ट कराया गया है, जिसमें 139 लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है। लोगों डेंगू से बचाव के लिए जागरूक किया जा रहा है। नगर निगम से शहरी क्षेत्र में फॉगिंग भी कराई जा रही है।
विज्ञापन
जिले में डेंगू के मरीजों का विवरण
वर्ष डेंगू के मरीज
2013 53 मरीज
2014 पुष्टि नहीं
2015 93 मरीज
2016 59 मरीज
2017 50 मरीज
2018 73 मरीज
2019 139 मरीज (अब तक )