फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Demonstration of villagers with dhol-damon in Chopta

चोपता में ढोल-दमाऊं के साथ ग्रामीणों का प्रदर्शन

Thu, 12 Aug 2021 10:05 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 12 Aug 2021 10:05 PM IST
विज्ञापन
Demonstration of villagers with dhol-damon in Chopta
चोपता में तल्लानागपुर क्षेत्र के ग्रामीण व जनप्रतिनिधि जुलूस निकालते हुए। - फोटो : RUDRAPRYAG
अगस्त्यमुनि ब्लॉक के तल्लानागपुर क्षेत्र की उपेक्षा को लेकर क्षेत्रीय जनता ने चोपता बाजार में ढोल-दमाऊं के साथ प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने कहा कि राज्य निर्माण के 21 साल में पूर्व मुख्यमंत्रियों, मंत्रियों व विधायकों ने कई घोषणाएं की, लेकिन आज तक एक भी धरातल पर नहीं उतर पाई। जनता आज भी सुविधाओं के अभाव में जीने को मजबूर है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को तल्लानागपुर विकास संघर्ष समिति के बैनर तले क्षेत्र के बावई, फलासी, गोरणा, जाखणी, चमस्वाड़ा, मयकोटी, लोदला, तड़ाग, बोरा, त्यूड़ी सहित 30 से अधिक गांवों के जनप्रतिनिधि, महिला मंगल दल, युवक मंगल दल व ग्रामीण चोपता पहुंचे। यहां बाजार में ढोल-दमाऊं के साथ प्रदर्शन किया। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि क्षेत्र के अधिकांश गांव पानी, सड़क, स्वास्थ्य, बिजली व संचार जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं। पॉलीटेक्निक के लिए छह वर्ष बाद भी भवन का निर्माण नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

समिति के अध्यक्ष प्रेम सिंह नेगी व जिपं सदस्य सुनीता ने कहा कि राज्य निर्माण के बाद से भाजपा व कांग्रेस सरकारों द्वारा तल्लानागपुर में एएनएम सेंटर, तहसील, डिग्री कॉलेज सहित कई घोषणाएं की जा चुकी है, लेकिन एक पर भी आज तक कार्रवाई नहीं हो पाई है। प्रदर्शनकारियों में प्रधान अमित प्रदाली, गोकुल लाल, प्रेम सिंह गुसाईं, सूरजपाल सिंह, पूरण सिंह, लक्ष्मण बत्र्वाल, जीत सिंह मेवाल, अमित प्रदाली, मगन सिंह नेगी, लक्ष्मी नेगी, देवेंद्र, रणजीत करासी, सत्ये सिंह गुसाई, कुंवर सिंह, पूरण सिंह नेगी, चंद्रमोहन रावत, दिनेश बुटोला, संपन्न नेगी, मनमोहन मेवाड़, अंजना देवी, योगंबर सहित कई मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रमुख मांगे
तल्लानागपुर डिग्री कॉलेज की स्थापना, पृथक तहसील, पृथक विकासखंड, एनएम ट्रेनिंग सेंटर व नर्सिंग कॉलेज, तल्लानागपुर पेयजल योजना-फेज-2 का निर्माण, फलासी, कार्तिक स्वामी, खड़पतिया, नैणी देवी को पर्यटन व तीर्थाटन के रूप में विकसित किया जाए, क्षेत्र में निर्माणाधीन सड़कों की जांच, मठ/मंदिरों को तीर्थाटन से जोड़ने, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में डॉक्टर पैरामेडिकल स्टॉफ की तैनाती व एक्स-रे व अन्य जांच उपकरणों की व्यवस्था करने की मांग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed