फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Demand for construction of motorways from tourism minister

पर्यटन मंत्री से की मोटर मार्गों के निर्माण की मांग

Wed, 21 Jul 2021 07:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jul 2021 07:12 PM IST
विज्ञापन
Demand for construction of motorways from tourism minister
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चंडी प्रसाद भट्ट ने क्षेत्रीय समस्याओं के निराकरण के लिए कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज को ज्ञापन सौंपे। उन्होंने केदारनाथ विस में लंबित सड़कों के निर्माण के साथ जर्जर स्कूल भवनों की मरम्मत, पैदल रास्तों के सुधारीकरण की मांग की है। पर्यटन मंत्री महाराज को सौंपे ज्ञापन में भट्ट ने राज्यमार्ग मयाली-गुप्तकाशी को दुरुस्त करने, चुन्नी-विद्यापीठ मोटर मार्ग का सुधारीकरण व डामरीकरण, जिला योजना में स्वीकृत मवाधार-चामक मोटर मार्ग का निर्माण, चौंड-तिनसी मोटर मार्ग निर्माण सहित पूर्व विधायक स्व. प्रताप सिंह पुष्पवाण के पैतृक गांव किमाणा के लिए निर्मित मोटर मार्ग का सुधार कर डामरीकरण करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि केदारघाटी क्षेत्र में कई रमणीक स्थल हैं, जो अभी पर्यटकों से अछूते हैं। इन स्थलों को चिह्नित कर जरूरी सुविधाओं के साथ पर्यटन के रूप में विकसित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed