{"_id":"6134f6dd8ebc3e7a211317a1","slug":"demand-for-conducting-bsc-in-degree-college-from-cm-rudrapryag-news-drn3895183124","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम से डिग्री कॉलेज में बीएससी संचालन की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम से डिग्री कॉलेज में बीएससी संचालन की मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानीगढ़ पट्टी स्थित प्राचीन सिद्धपीठ हरियाली देवी मंदिर को तीर्थाटन से जोड़ने व डिग्री कॉलेज रुद्रप्रयाग में बीएससी संचालन समेत अन्य समस्याओं को लेकर छात्र नेता ने सीएम से मुलाकात की। उन्होंने मांगों को लेकर एक ज्ञापन भी सौंपा।
हेमवती नंदन बहुगुणा केंद्रीय विवि के छात्रसंघ महासचिव प्रदीप रावत ने सीएम से मिलकर रानीगढ़ क्षेत्र के जसोली में स्थित प्राचीन हरियाली मंदिर को तीर्थाटन से जोड़ने, 8 किमी लंबे पैदल मंदिर मार्ग पर प्रकाश व्यवस्था करने व मंदिर को रज्जू मार्ग से जोड़ने की मांग की। उन्होंने हरियाली मेले को राज्य स्तरीय घोषित करने, हरियाली वन क्षेत्र में जड़ी-बूटी उत्पादन केंद्र खोलने की मांग भी उठाई। छात्र नेता रावत ने मुख्यमंत्री को बताया कि वर्ष 2006 में रुद्रप्रयाग में डिग्री कॉलेज खोला गया लेकिन डेढ़ दशक बीत जाने के बाद भी यहां बीएससी की कक्षाएं संचालित नहीं हो पाई हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री सौंपे ज्ञापन में नगरासू-डांडाखाल मोटर मार्ग का चौड़ीकरण व हरियाली मंदिर तक विस्तार करने की मांग भी की है। रावत ने बताया कि सीएम ने मांगों पर उचित कार्रवाई का भरोसा दिया है।