फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Demand for compensation to tenants affected by highway cutting

हाईवे कटिंग से प्रभावित काश्तकारों को मुआवजा देने की मांग

Tue, 14 Sep 2021 10:20 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 14 Sep 2021 10:20 PM IST
विज्ञापन
Demand for compensation to tenants affected by highway cutting
रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे गुप्तकाशी से सोनप्रयाग के बीच घटिया निर्माण कार्य, प्रभावित काश्तकारों को मुआवजा देने, क्षतिग्रस्त परिसंपत्तियों की मरम्मत की मांग को लेकर अखिल भारतीय किसान सभा का प्रदर्शन शेरसी में जारी है। इस मौके पर प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी भी की।
विज्ञापन

पूर्व जिपं सदस्य राजाराम सेमवाल के नेतृत्व में ग्रामीणों ने एनएच, कार्यदायी संस्था और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि आंदोलन के ढाई माह बीत जाने के बाद भी प्रशासनिक स्तर पर ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। वे ऑलवेदर रोड परियोजना का विरोध नहीं कर रहे हैं लेकिन जिस तरह से एनएच व कार्यदायी संस्था ने परियोजना के मानकों की अनदेखी की है, वह आमजन पर भारी पड़ रहा है। हाईवे पर जगह-जगह नए डेंजर जोन उभर गए हैं जिससे हल्की बारिश में भूस्खलन व भूधंसाव हो रहा है। यहीं नहीं, बीते तीन वर्षों में हाईवे पर उपजे डेंजर जोन पर कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, जिसमें 16 से अधिक लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। मामले में डीएम, सीएम से लेकर केंद्रीय परिवहन मंत्री को भी ज्ञापन भेजा गया है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। उन्होंने शासन, प्रशासन व एनएच पर ग्रामीणों की मांग की अनदेखी कर दोषियों को बचाने का आरोप लगाया है। इस मौके पर सुमित अग्रवाल, प्रेम लाल अग्रवाल, जयपाल, बीरेंद्र सिंह, कुंवर सिंह, प्रताप सिंह, पीतांबर दत्त, इंद्रलाल, कुलवीर पंवार, जसपाल मखनवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed