फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   D.El.Ed trainees demand appointment

Rudraprayag News: डीएलएड प्रशिक्षितों ने की नियुक्ति की मांग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2025 04:43 PM IST
विज्ञापन
D.El.Ed trainees demand appointment
रुद्रप्रयाग। डीएलएड प्रशिक्षण पूर्ण करने वाले प्रशिक्षणार्थियों ने सरकार से प्राथमिक विद्यालयों में नियुक्ति देने की मांग की।
विज्ञापन

डायट में वर्ष 2020-21 बैच से युवाओं ने संस्थान से लेकर प्राथमिक स्कूलों में विभिन्न चरणों में दो वर्षों तक प्रशिक्षण लिया है। प्रदेश के सरकारी प्राथमिक स्कूलों में रिक्त चल रहे शिक्षकों के पदों को भरने के लिए सरकार ने तीन-चार चरण में काउंसलिंग की थी। इसके बाद भी शत प्रतिशत नियुक्ति नहीं हो पाई है। दूरस्थ क्षेत्रों के विद्यालयों में शिक्षकों की अभी भी कमी बनी है। वर्तमान में प्रदेश में करीब 650 युवाओं ने प्रशिक्षण प्राप्त कर लिया है जो अब नियुक्ति का इंतजार कर रहे हैं। सरकार फिर से नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करती है तो पर्याप्त शिक्षक मिल सकेंगे। डायट में प्रशिक्षण ले चुके रूपेश बिष्ट, आयुष भट्ट, निकिता, कनु प्रिया, मयंक व संदीप कुमार ने कहा कि डायट से प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके प्रशिक्षार्थियों के लिए सरकार से नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करने की मांग की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed