फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Death of two passengers going to see Baba Kedar

बाबा केदार के दर्शनों को जा रहे दो यात्रियों की मौत

Sun, 08 May 2022 07:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 08 May 2022 07:36 PM IST
विज्ञापन
Death of two passengers going to see Baba Kedar
बाबा केदार के दर्शनों को जा रहे दो यात्रियों की अचानक मौत हो गई है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कपाट खुलने के बाद से बीते 6 मई से अभी तक पांच यात्रियों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

रविवार को श्रीराम संजय नगर, गाजियाबाद यूपी से बाबा केदार के दर्शनों को जा रहे जीत सिंह पुत्र देवेंद्र सिंह की जंगलचट्टी के समीप अचानक तबियत खराब हो गई। उन्हें प्राथमिक उपचार देने का प्रयास किया गया, लेकिन तब तक वह दम तोड़ चुके थे। दूसरी तरफ बीते शनिवार को गौरीकुंड बस अड्डे के समीप एक यात्री का पैर फिसलने से वह सीधे मंदाकिनी नदी किनारे जा गिरा। पुलिस ने शव की शिनाख्त प्रवीण सैनी (46) पुत्र रमेश कुमार सैनी, निवासी वाटिका रोड, सेक्टर 49 गुड़गांव के रूप में हुई है। सीओ विमल रावत ने बताया कि मृतक यात्रियों के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग भेज दिया गया है। साथ ही संबंधित के परिजनों को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed