फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Dear Sir Footpaths are for public or encroachers

मेयर साहब! फुटपाथ जनता के लिए हैं या अतिक्रमणकारियों के लिए

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2020 12:28 AM IST
विज्ञापन
Dear Sir Footpaths are for public or encroachers
दुर्गा मंदिर गली में बनाए गए नए फुटपाथ पर हुआ अतिक्रमण। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। मुख्य बाजार में जैसे-जैसे फुटपाथ का निर्माण होता जा रहा है, वैसे-वैसे इन पर कब्जा भी होता जा रहा है। अतिक्रमणकारी इतने बेखौफ हैं कि निर्माण कार्य के दौरान भी फुटपाथ से सामान हटाने को तैयार नहीं हैं। नए फुटपाथों पर अतिक्रमण के कारण मार्ग संकरे होने से बाजार क्षेत्र में एक बार फिर भीषण जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है।
विज्ञापन

शहर को चंडीगढ़ की तर्ज पर विकसित करने के लिए 10 करोड़ रुपये के बजट से फुटपाथ निर्माण का कार्य चल रहा है। वर्तमान में मुख्य बाजार समेत विभिन्न गलियों में फुटपाथ पर टाइल्स लगाने का कार्य चल रहा है।
विज्ञापन

रुद्रपुर बाजार की भल्ला मेडिकल गली, दुर्गा मंदिर गली, वीर हकीकत मार्ग आदि जगह सड़क के एक तरफ फुटपाथ निर्माण का कार्य पूरा हो चुका है, जबकि सिब्बल सिनेमा मार्ग, विधवानी बाजार आदि जगह फुटपाथ पर टाइल्स लगाने का कार्य चल रहा है। लेकिन जनता के लिए पैदल चलने को बनाए जा रहे इन फुटपाथों पर दुकानकारों और ठेले वालों ने कब्जा कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकानदार फुटपाथ पर सामान और दुकानों के बोर्ड रखकर कब्जा कर रहे हैं। वहीं, पैदल चल रहे लोगों को बीच सड़क से गुजरना पड़ रहा है। फुटपाथ पर अतिक्रमण से बाजार में जाम भी लग रहा है। इसके बावजूद नगर निगम के अधिकारी फुटपाथों से अतिक्रमण हटाने का प्रयास नहीं कर रहे हैं।

रुद्रपुर बाजार के सौंदर्यीकरण और जनता के पैदल चलने के लिए फुटपाथों का निर्माण किया जा रहा है। फुटपाथों पर अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। फुटपाथों के अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम एक कमेटी बनाने जा रहा है। यह कमेटी फुटपाथों पर अतिक्रमण करने वालों से जुर्माना वसूलेगी। - रामपाल सिंह, मेयर।

रुद्रपुर भल्ला मेडिकल गली में बनाए गए फुटपाथ पर अतिक्रमण।

रुद्रपुर भल्ला मेडिकल गली में बनाए गए फुटपाथ पर अतिक्रमण।- फोटो : RUDRAPUR

रुद्रपुर के सिब्बल सिनेमा मार्ग पर फुटपाथ निर्माण के दौरान भी जारी अतिक्रमण।

रुद्रपुर के सिब्बल सिनेमा मार्ग पर फुटपाथ निर्माण के दौरान भी जारी अतिक्रमण।- फोटो : RUDRAPUR

रामपाल सिंह, रुद्रपुर मेयर।

रामपाल सिंह, रुद्रपुर मेयर।- फोटो : RUDRAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed