फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Deadly attack on an elderly person in a local rivalry

जमीनी रंजिश में बुजुर्ग पर जानलेवा हमला

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2020 07:00 PM IST
विज्ञापन
Deadly attack on an elderly person in a local rivalry
रुद्रपुर। अमरपुर निवासी गुरुमुख सिंह का तहेरे भाई से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। बृहस्पतिवार सुबह दोनों परिवारों के बीच कहासुनी हुई लेकिन मामला शांत हो गया था। 70 साल के बुजुर्ग गुरुमुख सिंह के बेटे का आरोप है कि उसके पिता खेत में काम करने गए थे।
विज्ञापन

उन्हें अकेला पाकर उसके चाचा और उनके चार बेटों ने लाठी-डंडों के बाद पैर में कुल्हाड़ी से हमलाकर लहूलुहान कर दिया। शोर मचाने पर उसके परिजन मौके पर पहुंचे और घायल पिता को जिला अस्पताल लाए। डॉक्टर ने उनकी हालत नाजुक होने पर रेफर कर दिया। वहीं, एसआई मनोहर चंद्र ने बताया कि घटना की सूचना के बाद वह टीम के साथ मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक घायल गुरुमुख को परिजन अस्पताल ले गए थे। उन्होंने बताया कि बुजुर्ग को पीटने और कुल्हाड़ी से हमला करने की बात सामने आई है। घायल के परिजनों की तहरीर के बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed