{"_id":"5e2b40548ebc3e4ae33fdc06","slug":"dead-body-thrown-on-the-highway-after-killing-a-container-driver-rudrapur-news-hld370896935","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंटेनर चालक की हत्या कर शव हाईवे के किनारे फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंटेनर चालक की हत्या कर शव हाईवे के किनारे फेंका
विज्ञापन
रुद्रपुर में पुलिस से जानकारी लेते फॉरेंसिक टीम के सदस्य।
- फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। सिडकुल की टाटा कंपनी में मैजिक वाहन लेने आए दो कंटेनर चालक बृहस्पतिवार रात को आपस में भिड़ गए। मामला शांत होने के थोड़ी देर बाद ही दानों पक्षों में फिर से विवाद हो गया। इसके बाद दूसरे कंटेनर के क्लीनर और चालक ने मिलकर लोहे की रॉड से हमला कर एक कंटेनर चालक की हत्या कर दी और शव को नैनीताल हाईवे के किनारे फेंककर फरार हो गए।
पूरे प्रकरण में फरार क्लीनर की भूमिका अधिक सामने आ रही है। सूचना पर एसएसपी बरिंदरजीत सिंह और एसपी क्राइम प्रमोद कुमार ने घटनास्थल का मुआयना कर मामले की जानकारी ली। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।
यूपी के अलीगढ़ थाना हरतुआगंज के ग्राम खेड़ा बुजुर्ग निवासी अजय सिंह (37) पुत्र राधे लाल आर साईं लॉजिस्टिक्स ट्रांसपोर्ट कंपनी दिल्ली में कंटेनर चालक था। बीती 22 जनवरी को वह दिल्ली से मैजिक वाहन लेने के लिए कंटेनर (एनएल 01 के 6293) लेकर सिडकुल की टाटा कंपनी में आया था।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार रात करीब 11 बजे पारले चौक के पास अजय के कंटेनर के साथ अन्य कंटेनर भी मैजिक वाहन लेने के लिए कतार में खड़े थे। इसी बीच कंपनी में पहले अंदर जाने को लेकर अजय और अन्य कंटेनर चालक, क्लीनर में झड़प के बाद लाठी-डंडे चल गए। हंगामा बढ़ने पर अन्य चालक भी मौके पर पहुंचे और किसी तरह मामला शांत कराया।
इसके बाद देर रात दोनों चालकों में फिर से मारपीट हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कंटेनर के अज्ञात चालक और उसके क्लीनर ने अजय को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। क्लीनर इतना आक्रामक हो गया था कि उसने बीचबचाव के लिए आए अन्य चालकों से भी भिड़ना शुरू कर दिया। अन्य चालकों ने किसी तरह अपनी जान बचाई।
आखिर में क्लीनर ने अजय के सिर पर कई बार लोहे की रॉड से हमले किए, जिसमें अजय की मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद आरोपी अजय के शव को सड़क किनारे ही छोड़कर मय वाहन समेत फरार हो गए। एसएसपी बरिंदरजीत सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों को मामले की सूचना दे दी है। उनके आने के बाद ही पोस्टमार्टम होगा। हत्यारों को पकड़ने के लिए टीमें गठित कर रवाना की गई हैं। फोरेंसिक टीम के सब इंस्पेक्टर संजय जोशी, दीपक चौहान, मनीष बिष्ट ने मौके पर पहुंचकर मिट्टी, खून के सैंपल लिए।
पुलिस घटना को संजीदगी से लेती तो नहीं होती अजय की हत्या
दीप चंद्र बेलवाल (संवाद)
रुद्रपुर। पारलेे चौक पर हुई मारपीट की सूचना को पुलिस ने जरा भी संजीदगी से नहीं लिया था। मौके पर पहुंची पुलिस ने मारपीट कर रहे तीन युवकों को पकड़कर हिदायत देकर छोड़ दिया था। मारपीट के बाद लापता चल रहे अजय सिंह की खोजबीन करना भी पुलिस ने मुनासिब नहीं समझा था। बताया जा रहा है कि अजय के सहयोगी चालकों ने उसके लापता होने की सूचना पुलिस को दी। पुलिस के जाने के कुछ समय बाद ही अजय की हत्या कर उसके शव को नेशनल हाईवे के किनारे फेंक दिया गया।
बृहस्पतिवार देर रात मध्यप्रदेश के मुराना गांव निवासी बंटी कुशवाहा ने 100 नंबर पर कॉल कर सिडकुल क्षेत्र में मारपीट की सूचना दी। रात 12 बजे पुलिस कर्मी कार से मौके पर पहुंचे। इस दौरान पुलिस ने तीन युवकों को पकड़कर कार में डाल लिया। इसके बाद उन्हें आधे रास्ते में उतारकर चार-चार डंडे मारकर छोड़ दिया। बंटी ने बताया कि पुलिस की मार खाने वालों में वह क्लीनर भी शामिल था, जिसने अजय के सिर पर रॉड मारकर उसकी हत्या की। प्रत्यक्षदर्शी बंटी, प्रताप और जगवीर के मुताबिक मारपीट करने वाले कंटेनर के चालक और क्लीनर शराब के नशे में थे। अजय की गाड़ी का नंबर कंपनी में पहले जाने का था लेकिन आरोपी अपनी गाड़ी को पहले कंपनी के अंदर लेकर जाने की जिद पर अड़ गए।
इसी बात को लेकर तीनों (अजय और दूसरे कंटेनर के चालक व क्लीनर) के बीच बहस के बाद मारपीट हो गई। आरोपी क्लीनर ने कंटेनर वाहन से लोहे की रॉड निकाली और अजय के पीछे जान लेने की नीयत से दौड़ पड़ा। उनके बीचबचाव में जगवीर का बायां हाथ फ्रैक्चर हो गया। इधर, अंधेरे की वजह से अजय और आरोपी चालक और क्लीनर का कहीं पता नहीं चल सका। शुक्रवार सुबह चौराहे पर चाय का ठेला लगाने वाली दुर्गापुर निवासी सुमन देवी ने हाईवे के किनारे शव पड़ा देखा। उसने इसकी सूचना वाहन चालकों को दी। उन्होंने मौके पर जाकर देखा तो शव अजय का था।
बंटी, प्रताप और जगवीर का कहना है कि यदि पुलिस इस मामले में मारपीट करने वाले चालक और क्लीनर को अपने साथ ले जाती तो अजय की जान नहीं जाती। आरोप है कि मौके पर पहुंची पुलिस क्लीनर के साथ ही उन्हें भी कार में डालकर ले गई थी। रास्ते में पीटने के बाद उन्हें छोड़ दिया गया। पुलिस को पूरे घटनाक्रम के बारे में बताया गया लेकिन इसके बाद भी पुलिस ने अजय की खोज नहीं की। इधर घायल जगवीर का जिला अस्पताल में इलाज कराया गया।
बंटी और प्रताप को भी मारना चाहते थे आरोपी
रुद्रपुर। हत्यारे क्लीनर और चालक की अजय से कहासुनी हुई। इसके बाद बंटी और प्रताप ने अजय का पक्ष लेकर हंगामा न करने की नसीहत दी। इसे लेकर उनके बीच तू-तू, मैं-मैं हो गई। बंटी ने बताया क्लीनर ने उसकी और प्रताप की जान लेने के लिए लोहे की रॉड फेंककर मारी लेकिन वह नीचे बैठ गए और रॉड सामने खड़े अजय के सिर पर लगी तो वह जान बचाने के भागा। इसके बाद क्लीनर ने अजय का पीछा कर उसकी जान ले ली।
पुलिया के नीचे से पकड़ा था क्लीनर
रुद्रपुर। प्रत्यक्षदर्शी कंटेनर चालक बंटी ने बताया मारपीट की सूचना के बाद सभी लोग अलग-थलग हो गए थे। अजय की देर रात तक खोज की गई लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल पाया। उसने बताया कि हाथ में लोहे की रॉड लेकर भागने वाला क्लीनर एक पुलिया के नीचे छुपकर बैठा था। उसने क्लीनर को पकड़कर पुलिस को सौंपा था। पुलिस ने उल्टा उन्हें भी पीटकर वाहनों के लाइसेंस निरस्त करने की चेतावनी देकर भगा दिया।
डेढ़ माह बाद में दूसरी हत्या
जिले में डेढ़ माह में दूसरे वाहन चालक की हत्या हो गई। अजय हत्याकांड से पहले 15 दिसंबर को ग्राम इग्रहा थाना डिलारी मुरादाबाद निवासी संजय यादव (43) पुत्र श्याम यादव की क्लीनर अली अहमद ने काशीपुर रोड पर ट्रक के अंदर लोहे की रॉड से हमला कर हत्या कर दी थी। यह हत्या रुपये के लालच में हुई थी। बीते चार जनवरी को पुलिस ने हत्यारोपी को पकड़कर जेल भेजा था। अब फिर से हुए हत्याकांड ने पुलिस के लिए सिरदर्द खड़ा कर दिया है।
आज खुलासा कर सकती है पुलिस
रुद्रपुर। हत्यारोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस की एक दर्जन टीमें अलग-अलग स्थानों में भेजी गई हैं। इसके साथ ही यूपी पुलिस को भी अलर्ट कर वाहन पकड़ने को कहा गया। सूत्रों के मुताबिक शुक्रवार देर शाम को हत्यारोपियों को पकड़ लिया गया है। शनिवार सुबह मामले का खुलासा किया जा सकता है।
टाइमलाइन
रात 11:00 बजे चालक अजय और अज्ञात चालक और क्लीनर के बीच वाहन अंदर खड़ा करने को लेकर बहस हुई।
रात 11:30 बजे कहासुनी के बाद दोनों ओर से लाठी-डंडे चले।
रात 12:00 बजे पुलिस की कार मौके पर पहुंची।
रात 12:15 बजे क्लीनर समेत तीन युवकों को कार में डालकर ले गई। रास्ते में पीटने के बाद उन्हें छोड़ दिया।
रात 12:30 बजे बंटी, प्रताप और जगवीर वापस अपने वाहनों के पास पहुंचे।
रात 1:00 बजे तीनों ने अजय की तलाश की, लेकिन कहीं पता नहीं चला।
9:00 बजे शुक्रवार सुबह चाय बनाने वाली महिला ने हाईवे पर शव पड़ा होने की जानकारी दी।
9:30 बजे बंटी की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची शव को लेकर पोस्टमार्टम हाउस ले गई।
11: 00 बजे एसएसपी और एसपी क्राइम घटनास्थल पर निरीक्षण के लिए पहुंचे।
11:15 बजे फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्र किए।

रुद्रपुर में मारपीट के दौरान लोहे की रॉड लगने से घायल हुआ जगवीर।- फोटो : RUDRAPUR

रुद्रपुर में पुलिस को घटना की जानकारी देते प्रताप व बंटी।- फोटो : RUDRAPUR

रुद्रपुर के सिडकुल में घटना का जानकारी लेते एसएसपी बरिंदरजीत सिंह।- फोटो : RUDRAPUR

रुद्रपुर के अजय सिंह का फाइल फोटो।- फोटो : RUDRAPUR