फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   DDMM started snow removal work in Kedarpuri

डीडीएमएम ने केदारपुरी में बर्फ हटाने का काम किया शुरू

Fri, 25 Mar 2022 10:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 25 Mar 2022 10:30 PM IST
विज्ञापन
DDMM started snow removal work in Kedarpuri
केदारनाथ में एमआई-26 हेलीपैड पर बर्फ की सफाई में जुटे डीडीएमए के मजदूर। - फोटो : RUDRAPRYAG
जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) लोनिवि ने केदारपुरी में बर्फ हटाने का काम शुरू कर दिया है। एक सप्ताह में मंदिर परिसर, मंदिर मार्ग सहित पुनर्निर्माण स्थलों से बर्फ की साफ की जाएगी, जिससे आगामी एक अप्रैल से दूसरे चरण के पुनर्निर्माण कार्य पुन: शुरू किए जाएंगे।
विज्ञापन

डीडीएमए के 154 मजदूरों की ओर से बीते एक मार्च से पैदल मार्ग से बर्फ हटाने का काम किया जा रहा है। रामबाड़ा से केदारनाथ तक 9 किमी क्षेत्र में बर्फ को काटकर एक किमी चौड़ा रास्ता बनाया गया है, जिसे बीते 24 मार्च को घोड़ा-खच्चरों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया था। वहीं, शुक्रवार को डीडीएमए के मजदूरों ने केदारनाथ में बर्फ हटाने का काम शुरू कर दिया है। इस दौरान रुद्रा प्वाइंट से बेस कैंप के बीच हटाई गई। डीडीएमए के ईई प्रवीण कर्णवाल ने बताया कि रुद्रा प्वाइंट से मंदिर तक बर्फ हटाकर रास्ता तैयार किया जाएगा। एक सप्ताह में मंदिर परिसर, मंदिर मार्ग को दुरुस्त करते हुए पुनर्निर्माण स्थलों की बर्फ हटाई जाएगी। मौसम ने साफ दिया तो आगामी एक अप्रैल से दूसरे चरण के पुनर्निर्माण कार्य पुन: शुरू कर दिए जाएंगे। मौसम ठीक रहा तो आगामी यात्राकाल में कई कार्य पूरे कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed