फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   वकील ने सरकारी संपति को निजी बताकर बेच दिया

वकील ने सरकारी संपति को निजी बताकर बेच दिया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Mar 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
वकील ने सरकारी संपति को निजी बताकर बेच दिया
रुद्रपुर। सितारगंज निवासी एक वकील ने क्षेत्र की ही एक महिला को सरकारी संपत्ति अपने नाम की बताकर बेच दी। महिला को एसडीएम कोर्ट से संपत्ति छोड़ने का नोटिस मिलने के बाद महिला ने एसपी सिटी को मामले की तहरीर सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


एसपी सिटी देवेंद्र पींचा को सौंपी तहरीर में गुरुद्वारे वाली गली वार्ड छह निवासी मनप्रीत कौर पत्नी गुरदेव सिंह ने कहा है कि नौ मई 2013 को उसने सितारगंज निवासी एक वकील से क्षेत्र में स्थित एक मकान 15 लाख 50 हजार रुपये में खरीदा था।
विज्ञापन


इसके स्टांप पेपर भी तैयार किए गए। बीते दो अगस्त 2018 को उन्हें एसडीएम कार्यालय सितारगंज से एक नोटिस प्राप्त हुआ, जिसमें उनके खरीदे गए मकान को सरकारी संपत्ति बताकर खाली करने के निर्देश दिए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मनप्रीत का आरोप है कि उसने जब इसकी सूचना मकान विक्रेता को दी तो मकान विक्रेता ने उसे डरा धमकाकर भगा दिया और खुद को वकील बताकर अधिक परेशान करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। मनप्रीत की तहरीर पर एसपी सिटी ने संबंधित थाना पुलिस को जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed