फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   महिला से गाली-गलौज करने व जान से मारने की धमकी देने के आरोपी किया गिरफ्तार

महिला से गाली-गलौज करने व जान से मारने की धमकी देने के आरोपी किया गिरफ्तार

Sat, 23 Mar 2019 08:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 23 Mar 2019 08:54 PM IST
विज्ञापन
महिला से गाली-गलौज करने व जान से मारने की धमकी देने के आरोपी किया गिरफ्तार

विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। अगस्त्यमुनि ब्लॉक के कंडारा गांव में महिला को गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी और गौशाला में बंधे मवेशियों को जख्मी करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ भारतीय विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने बताया कि बीते 22 मार्च देर शाम को गुड्डी देवी पत्नी स्व. बुद्धिराम भट्ट, निवासी कंडारा ने थाना अगस्त्यमुनि में तहरीर दी थी। कहा कि, 21 मार्च की रात्रि को गांव का अमरदीप भट्ट ने उसका दरवाजा जोर-जोर से पीटते हुए गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद, आरोपी गोशाला का दरवाजा तोड़कर वहां बंधी गाय और भैंस को जख्मी कर भाग गया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। एसपी ने बताया कि रात को ही महिला उप निरीक्षक संयोगिता व उप निरीक्षक योगेश कुमार के नेतृत्व में चार सदस्यीय पुलिस टीम गांव के लिए भेजी गई। आरोपी को कंडारा गांव के नीचे मंदिर के समीप गिरफ्तार कर थाना अगस्त्यमुनि लाया गया। जहां अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। इसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed