{"_id":"5c534803bdec2256b807f465","slug":"71548961795-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुजुर्ग को अगवा करने का प्रयास, पुलिस को सौंपी तहरीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बुजुर्ग को अगवा करने का प्रयास, पुलिस को सौंपी तहरीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। पुलिस को सौंपी तहरीर में छतरपुर निवासी आशदीप सिंह ने कहा कि बुधवार शाम उसके पिता गुरदेव सिंह गांव में स्थित अपने खेत पर काम कर रहे थे। इसी बीच गांव के कुछ लोग वहां पहुंचे और पिता को अगवा करने की नीयत से तमंचे के बल पर वाहन में बैठा लिया। किसी ने उसे इस बात की सूचना दी तो वह पिता की खोज में पहुंचा। छतरपुर चौराहे पर उसे देखने के बाद अगवा करने वाले युवकों ने उसके पिता को छोड़ दिया और मौके से फरार हो गए। आशदीप का कहना है कि उसके पिता को अगवा करने वाले बिजली चोरी करते हैं और शिकायत करने पर उनसे रंजिश रखते हैं। आशदीप की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।