गदरपुर। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने कांग्रेस के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष सहित सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस के मुताबिक करीब छह महीने माह पूर्व ग्राम झगडपुरी निवासी कुर्बान अली भोला और उसके भाई के साथ नमाज अदा करने जाने के दौरान मारपीट एवं अभद्र व्यवहार किया गया था। शिकायत करने के बाद भी जब आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई तो कुर्बान अली भोला ने कोर्ट की शरण ली। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने कांग्रेस कमेटी के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष शराफत अली मंसूरी, फिरासत अली मंसूरी, सखावत अली, नजाकत अली, असलम अली, शमी मंसूरी, अशरफ अली एवं अकरम मंसूरी के खिलाफ धारा 147, 148, 452, 323, 504 व 506 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। एसआई मनोहर चंद ने बताया घटना की जांच की जा रही है।