{"_id":"5c3b8f08bdec22736e4eb1eb","slug":"31547407112-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहेड़ी के बुजुर्ग को कार ने मारी टक्कर, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बहेड़ी के बुजुर्ग को कार ने मारी टक्कर, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। शहर के निजी अस्पताल में पत्नी की आंख का ऑपरेशन कराने आए वृद्ध को कार ने टक्कर मार दी। गंभीर हालत में बुजुर्ग को के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। बुजुर्ग की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
बहेड़ी जिला बरेली निवासी अजय गोपाल (66) पुत्र जमुना प्रसाद की पत्नी सुमन महाराजा अग्रसेन अस्पताल में भर्ती हैं। सुमन की आंख का ऑपरेशन हुआ है। शनिवार देर रात अजय पत्नी के इलाज को लिखी दवाएं लेने इंदिरा चौक स्थित मेडिकल स्टोर पर गए थे। इसी बीच बेकाबू कार ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने आसपास के लोगों की मदद से उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान गोपाल ने दम तोड़ दिया। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। रम्पुरा चौकी प्रभारी सतीश चंद्र कापड़ी मय पुलिस बल के दुर्घटनास्थल पहुंचे और परिजनों को हादसे की जानकारी दी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव बहेड़ी से पहुंचे अन्य परिजनों के सुपुर्द कर दिया। देर शाम तक पुलिस को तहरीर नहीं दी गई थी।