{"_id":"5c379532bdec2273521d9136","slug":"31547146546-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक से गायब हुई डेढ़ टन जिंक की प्लेंट, चालक पर मुकदमा दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक से गायब हुई डेढ़ टन जिंक की प्लेंट, चालक पर मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुदपुर। ट्रक में पंजाब भेजी गई लाखों रुपयों की जिंक प्लेट वहां पहुंचने पर कम हो गई। मामले में ट्रक मालिक ने अपने चालक के खिलाफ पंतनगर थाने में अमानत में खयानत का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
फाजलपुर महरौला निवासी ट्रांसपोर्टर नरेंद्र सिंह पुत्र दलीप सिंह ने थाने में दी तहरीर में कहा कि उसने बीते 18 दिसंबर को हिन्दुस्तान जिंक कंपनी से 32 टन जिंक की प्लेटें गोविंदगढ़ मंडी पंजाब भेजी थी। यह माल उसके ट्रक में चालक हरिनगला कलाकंद बदायूं निवासी सेठपाल ले गया था। लेकिन जब माल गोविंदगढ़ पहुंचा तो उसमें डेढ़ टन माल कम था। जब उसने चालक से जानकारी ली तो उसने अनभिज्ञता जाहिर की।
थाना प्रभारी संजय पाठक ने बताया कि नरेंद्र की तहरीर पर चालक सेठपाल के खिलाफ धारा 406 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।