फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   महिला डाक्टर ने मरीज के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

महिला डाक्टर ने मरीज के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 31 Mar 2019 12:31 AM IST
विज्ञापन
महिला डाक्टर ने मरीज के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

विज्ञापन
रुद्रपुर शहर में नशा मुक्ति केंद्र चलाने वाली महिला डाक्टर की तहरीर पर पुलिस ने उसके एक मरीज के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। डाक्टर ने मरीज पर उसके साथ गाली गलौच और विरोध करने पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया था। कुछ दिन पूर्व पुलिस को सौंपी तहरीर में शक्ति विहार अटरिया रोड निवासी डॉ. माधवी अवस्थी ने कहा था कि वह बराड़ कॉलोनी में नशा मुक्ति केंद्र चलाती है। कुछ समय पूर्व से बत्रा कॉलोनी निवासी हरजीत सिंह उसके केंद्र में उपचार के लिए आ रहा था। उसने हरजीत का नशा छुड़ाने की लिए उसकी कांउसलिंग की लेकिन इसके बाद भी हरजीत नशा नहीं छोड़ पाया। आरोप है कि हरजीत उसके उपचार से संतुष्ट ना होकर उसके मोबाइल पर अश्लील मैसेज भेजने गला। उसने जब हरजीत को समझाया तो हरजीत ने उसे धमकी देना शुरू कर दिया। सोमवार को वह अपनी कार से अपने केंद्र की ओर जा रही थी इसी दौरान रास्ते में हरजीत ने उसकी कार को कई बार टक्कर मार कर उस पर जानलेवा हमला कर दिया और विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed