फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   2000 रुपये के नकली नोट के साथ एक गिरफ्तार

2000 रुपये के नकली नोट के साथ एक गिरफ्तार

Wed, 30 Jan 2019 10:02 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jan 2019 10:02 PM IST
विज्ञापन
2000 रुपये के नकली नोट के साथ एक गिरफ्तार

विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। पुलिस ने एक व्यक्ति को दो हजार रुपये के नकली नोट के साथ गिरफ्तार किया है। मामले में उससे पूछताछ की जा रही है। मुख्य बाजार रुद्रप्रयाग में मोबाइल की दुकान पर एक व्यक्ति पहुंचा और मोबाइल का कवर खरीदा। उसने दुकानदार को दो हजार रुपये का नोट दिया। नोट को देख दुकानदार को शक हुआ, उसने ग्राहक को मौके पर रुकने को कहा है निकट बैंक शाखा में पहुंचकर नोट के बारे में जानकारी ली। बैंक कर्मियों ने बताया कि नोट नकली है, इस पर दुकानदार द्वारा कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस मोबाइल कवर खरीदने वाले व्यक्ति को कोतवाली ले आई। पूछताछ में उसने अपना नाम नसरूद्दीन पुत्र जुल्फिकार निवासी सड़क पार, इंदिरा कालोनी ईदगाह के समीप, विकासनगर रोड, थाना कोतवाली बेहट, जिला सहारनपुर यूपी बताया। तलाशी में उसके पास से मोबाइल फोन मिला। पुलिस ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed