फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   युवक से मारपीट कर फायरिंग करने वाले पर केस

युवक से मारपीट कर फायरिंग करने वाले पर केस

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jun 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
युवक से मारपीट कर फायरिंग करने वाले पर केस

विज्ञापन
रुद्रपुर के प्रीत विहार क्षेत्र में तीन दिन पूर्व एक युवक से मारपीट कर फायर झोंकने वाले एक नामजद युवक सहित दो अज्ञात के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। तहरीर में प्रीत विहार निवासी भगवानदेई पत्नी जमुना प्रसाद का कहना है कि उसका बेटा गोकुल सिडकुल की एक फैक्ट्री में काम करता है। नौ जून को गोकुल अपने दोस्त अजय के साथ फैक्ट्री से घर लौट रहा था। रास्ते में भूत बंगला निवासी राहुल ने अपने दो अन्य साथियों के साथ उसका रास्ता रोककर मारपीट की। विरोध करने पर राहुल ने गोकुल को मारने की नियत से उस पर तमंचे से फायर भी झोंक दिया लेकिन फायर मिस होने से गोकुल बच गया। शोर मचाने पर राहुल अपने साथियों संग मौके से फरार हो गया। भगवान देई की तहरीर पर पुलिस ने राहुल और दो अन्य अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed