फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   जाली दस्तावेजों से लाखों हड़पने का आरोपी दबोचा

जाली दस्तावेजों से लाखों हड़पने का आरोपी दबोचा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jun 2019 12:49 AM IST
विज्ञापन
जाली दस्तावेजों से लाखों हड़पने का आरोपी दबोचा
गदरपुर। पुलिस ने फर्जी दस्तावेजों के जरिये अन्य महिला के नाम दर्ज भूमि को बैंक में बंधक रखकर जालसाजी करके लाखों रुपये हड़पने वाले वांछित आरोपी को अवैध तमंचे सहित गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
विज्ञापन


मुखबिर से मिली सूचना पर एसओ जसविंदर सिंह ने टीम के साथ अब्दुल्लानगर बार्डर के पास से ग्राम रम्पुरा गाजी, थाना केलाखेड़ा निवासी राजपाल सिंह उर्फ राजू को गिरफ्तार किया। तलाशी में उसके पास से 12 बोर का तमंचा बरामद हुआ। राजपाल पर जनवरी में ग्राम मडैया कायम थाना बाजपुर निवासी महिला सुंदर कौर के स्थान पर दूसरी महिला को सुंदर कौर बनाकर फर्जी कागजातों के सहारे एक्सिस बैंक की गदरपुर शाखा में भूमि को बंधक रखकर 16 लाख 50 हजार रुपये का लोन स्वीकृत कराने का आरोप है। सुंदर कौर के पुत्र गुरवीर सिंह की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 420, 467, 468, 471, 419 एवं 120बी के तहत मुकदमा दर्ज किया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद से राजपाल उर्फ राजू फरार चल रहा था। पुलिस ने गिरफ्तार के बाद आरोपी राजू पर 25 आर्म्स एक्ट का मुकदमा दर्ज किया है। राजपाल को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। एसओ जसविंदर सिंह ने बताया कि राजपाल पर जनपद के कई थानों में विभिन्न मामलों में मुकदमे दर्ज हैं। उसके आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है। साथ ही फर्जी कागजातों के आधार पर की गई जालसाजी के मामले में एक्सिस बैंक के कर्मचारियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed