फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   मुकदमा दर्ज होने के बाद भी दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्त से बाहर

मुकदमा दर्ज होने के बाद भी दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्त से बाहर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jun 2019 12:35 AM IST
विज्ञापन
मुकदमा दर्ज होने के बाद भी दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्त से बाहर

विज्ञापन
गदरपुर में निकाह का झांसा देकर युवती से तीन साल तक शारीरिक शोषण करने और अश्लील फोटो खींच कर दुष्कर्म करने का आरोपी मुकदमा दर्ज होने के दस दिन बाद भी पुलिस की पकड़ से बाहर है।

बता दें कि 10 दिन पूर्व नगर क्षेत्र में रहने वाली एक युवती ने एसएसपी को सौंपे पत्र में कहा कि पांच साल पहले ग्राम छतरिया थाना बादली टांडा रामपुर निवासी उस्मान से उसकी दोस्ती हुई थी। दोस्ती के समय वह नाबालिग थी। कई बार मुलाकात के बाद उस्मान ने उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए और धोखे से अश्लील फोटो भी खींच लिए। इन फोटो के आधार पर उस्मान उससे लगातार शारीरिक संबंध बनाता था और बालिग होने पर निकाह करने का भरोसा देता था। लेकिन बालिग होने पर उस्मान निकाह करने से टालमटोल करने लगा। जब उसने उस्मान पर निकाह करने का दबाव बनाया तो 15 मई को उस्मान ने उसे फोन करके रुद्रपुर बस स्टैंड बुलाया। जहां से उस्मान का भाई इमरान उसे दिल्ली ले गया और अजमेर जाने वाली बस में बैठा दिया। अजमेर पहुंचने पर उस्मान उससे शादी की व्यवस्था करने की बात कहकर फरार हो गया। काफी देर तक उस्मान के न लौटने पर युवती जैसे तैसे गदरपुर पहुंची तो उसे पता चला कि उस्मान ने दूसरी जगह निकाह कर लिया है। एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने उस्मान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था लेकिन मुकदमा दर्ज होने के दस दिन बाद भी आरोपी उस्मान पुलिस की गिरफ्त से दूर है। एसओ जसविंदर सिंह ने बताया कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed