फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   ई रिक्शा चोरी होने पर चालक ने बना लिया ई रिक्शा चोर गिरोह

ई रिक्शा चोरी होने पर चालक ने बना लिया ई रिक्शा चोर गिरोह

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 26 Feb 2019 01:04 AM IST
विज्ञापन
ई रिक्शा चोरी होने पर चालक ने बना लिया ई रिक्शा चोर गिरोह

विज्ञापन
रुद्रपुर से यूपी में रिक्शा चलाने वाले एक युवक का ई रिक्शा चोरों ने पार किया तो उसने खुद ही ई रिक्शा चोर और लुटेरों का गिरोह कर तैयार कर चोरी, लूट की वारदातों को अंजाम देना शुरू कर दिया। पुलिस ने गिरोह के सरगना चालक सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके पास से चोरी के पांच ई रिक्शा बरामद किए हैं।
ट्रांजिट कैंप थाने में मामले का खुलासा करते हुए एसपी क्राइम प्रमोद कुमार ने बताया कि बीती 16 फरवरी को आजाद नगर वार्ड नौ निवासी देवेंद्र कुमार पुत्र भजन लाल ई रिक्शा लेकर रोडवेज स्टेशन के पास खड़ा था। इसी दौरान अज्ञात युवक ने फुलसुंगा जाने के लिए उसका ई रिक्शा बुक किया। गंगापुर रोड श्मशान घाट पुलिया के पास ई रिक्शा बुक कराने वाले युवक के दो बाइक सवार साथी पहुंचे और तीनों ने उसे पीटने के बाद ई रिक्शा लेकर फरार हो गए। इससे पूर्व भी ट्रांजिट कैंप क्षेत्र से तीन ई रिक्शा चोरी होने की सूचना पुलिस को मिली थी।
विज्ञापन

क्षेत्र में ई रिक्शा गिरोह के सक्रिय होने की आशंका से सीओ सिटी हिमांशु शाह और ट्रांजिट कैंप थाना प्रभारी बीडी जोशी के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। गिरोह की धरपकड़ में जुटी टीम ने रविवार देर रात मुखबिर की सूचना पर मोहल्ला साहूकारा थाना बिलासपुर जिला रामपुर यूपी निवासी शेखर राठौर, ग्राम सियारी थाना मिलक रामपुर यूपी निवासी संजीव कुमार और गणेश कॉलोनी बिलासपुर यूपी निवासी पिंटू राठौर को गिरफ्तार कर उनके पास से लूटा गया ई रिक्शा बरामद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में संजीव ने बताया कि काफी समय से वह बिलासपुर में ई रिक्शा चलाता था। एक दिन उसका ई रिक्शा चोरी हो गया। इस पर उसने भी ई रिक्शा चोरी का इरादा बनाया और शेखर, पिंटू को भी अपने साथ शामिल कर लिया। एक के बाद एक चोरी की वारदातों को अंजाम देते रहे। तीनों की निशानदेही पर पुलिस ने संजीव के घर से चोरी के चार और ई रिक्शा बरामद कर सभी को जेल भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed