फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   आपदा प्रभावित बताकर चंदा घरों से चंदा मांगती महिला पकड़ी

आपदा प्रभावित बताकर चंदा घरों से चंदा मांगती महिला पकड़ी

Sat, 30 Jun 2018 10:44 PM IST
Updated Sat, 30 Jun 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
आपदा प्रभावित बताकर चंदा घरों से चंदा मांगती महिला पकड़ी
अगस्त्यमुनि। स्वयं को आपदा पीड़ित बताकर नगर क्षेत्र में लोगों से चंदा मांगने वाली एक महिला को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। उसके पास से दिल्ली की आईडी पाई गई। पुलिस ने महिला के साथ अन्य लोगों के भी गिरोह के रूप में शामिल होने की आशंका है।
विज्ञापन

शनिवार को विजयनगर में एक महिला घर-घर में जाकर रोते-बिलखते हुए अपने को आपदा प्रभावित बताने लगी। केदारनाथ आपदा में घर-परिवार सब कुछ खत्म होने की बात कहते हुए महिला लोगों से 100 से 500 रुपये तक मांगने लगी। करीब एक घंटे में महिला के पास 5000 रुपये से अधिक एकत्रित हो गए थे। इस दौरान स्थानीय युवक शुभम कांडपाल ने जब महिला से उसका नाम, गांव और घर, परिवार के बारे में पूछा तो, वह हड़बड़ा गयी। महिला कभी केदारनाथ आपदा पीड़ित तो कभी बिहार व कभी अन्य राज्यों की बताने लगी। इस पर युवक ने पुलिस को फोन कर स्थिति से अवगत कराया। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष सुबोध ममगाईं ने महिला से पूछताछ की, लेकिन वह, अपने बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं दे पाई। इस पर, उसे फर्जी वसूली के मामले में हिरासत में लिया गया। महिला ने जिन लोगों से रुपये मांगे थे, उन्हें लौटा दिए गए।। थानाध्यक्ष ममगाईं ने बताया कि महिला द्वारा अगस्त्यमुनि व तिलवाड़ा में 20 से 25 अलग-अलग घरों में जाकर लोगों से रुपये मांगने की बात कही है। बताया कि इस गिरोह के सभी लोग तिलवाड़ा में रह रहे हैं। इस संबंध में संबंधित चौकी प्रभारी को जरूरी निर्देश दे दिए गए हैं। उन्होंने स्थानीय लोगों से ठगी से बचने के लिये विशेष सावधानी बरतने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed