फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   जिले में एक बार फिर खालिस्तान समर्थकों की दस्तक

जिले में एक बार फिर खालिस्तान समर्थकों की दस्तक

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jan 2019 12:07 AM IST
विज्ञापन
जिले में एक बार फिर खालिस्तान समर्थकों की दस्तक
रुद्रपुर। ऊधमसिंह नगर में खटीमा, सितारगंज और रुद्रपुर के बाद अब बाजपुर थाना क्षेत्र में खालिस्तान समर्थकों ने सोशल मीडिया पर दस्तक दी है। फेसबुक पर खालिस्तान समर्थन के वीडियो और पोस्ट अपलोड करने वाले दो युवकों को पुलिस ने चिह्नित कर उनके परिजनों से पूछताछ की है। फिलहाल युवक पुलिस की पकड़ में नहीं आए हैं। पिछले पांच माह में पुलिस की ओर से छह खालिस्तान समर्थकों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन


बीते सोमवार को पुलिस को कुछ युवकों की ओर से फेसबुक पर खालिस्तान आंदोलन के नेता रहे जनरैल सिंह भिंडरवाला के समर्थन में वीडियो और पोस्टर, पोस्ट किए जाने की सूचना मिली। हरकत में आई पुलिस ने सर्विलांस की मदद से जांच कर बाजपुर थाना क्षेत्र के दो युवकों को चिह्नित कर लिया।
विज्ञापन


जांच में पता चला कि फेसबुक पर पोस्ट अपलोड करने वाले युवकों में से एक बरेेली (यूपी) और दूसरा गुजरात में नौकरी करता है लेकिन दोनों के परिजन बाजपुर में रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके आधार पर पुलिस ने दोनों युवकों के परिजनों से पूछताछ कर फेसबुक से युवकों की आईडी हटाने के साथ ही भविष्य में उन्हें ऐसा नहीं करने की चेतावनी दी है। युवकों के बाहर होने के कारण फिलहाल युवक पुलिस की पकड़ से बाहर हैं लेकिन परिजनों ने पुलिस को लिखित माफीनामा दिया है।

बता दें कि सितंबर में खटीमा में भी व्हाट्सएप पर 20-20 खालिस्तान रिफ्रेंडम नाम से ग्रुप चलाने वाले दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इसके बाद अक्तूबर में सोशल मीडिया पर पोस्ट अपलोड करने वाले सितारगंज निवासी एक युवक और रुद्रपुर निवासी एक बुजुर्ग के खिलाफ भी पुलिस की ओर से 81 पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई थी।


फेसबुक पर बाजपुर के दो युवकों के खालिस्तान के समर्थन में पोस्ट अपलोड किए गए थे। जांच में पता चला है कि दोनों युवक दूसरे प्रदेशों में नौकरी करते हैं। फिलहाल युवकों के परिजनों से बात कर युवकों की फेसबुक आईडी को हटा दिया गया है। साथ ही भविष्य में उन्हें इस तरह के पोस्ट अपलोड नहीं करने की चेतावनी दी गई है। आगे भी इस तरह की गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी। - बरिंदरजीत सिंह एसएसपी यूएसनगर।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed