{"_id":"688a1620e1f5e7222d08b56c","slug":"counting-of-votes-will-be-done-on-83-tables-in-chamoli-district-and-67-tables-in-rudraprayag-rudraprayag-news-c-47-1-sdrn1001-113900-2025-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: चमोली जिले में 83 और रुद्रप्रयाग में 67 टेबल पर होगी वोटों की गिनती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: चमोली जिले में 83 और रुद्रप्रयाग में 67 टेबल पर होगी वोटों की गिनती
विज्ञापन
फोटो
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना के लिए जिला निर्वाचन विभाग की तैयारी पूरी
गैरसैंण में राजकीय इंटर कॉलेज परिसर में होगी मतगणना
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर/रुद्रप्रयाग। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना के लिए जिला निर्वाचन विभाग ने तैयारी पूरी कर ली है। मतगणना के लिए ब्लॉकों में 83 टेबल लगाई गई हैं जिसमें 93 मतगणना सुपरवाइजर और 372 मतगणना सहायक तैनात किए गए हैं। गैरसैंण में राजकीय इंटर कॉलेज परिसर में मतगणना संपन्न होगी।
ज्योतिर्मठ विकासखंड में मतगणना के लिए 8 टेबल लगाई गई हैं जिसमें मतगणना सुपरवाइजर के रूप में नौ अधिकारी व सहायक के रूप में 36 कर्मचारी तैनात रहेंगे। इसी तरह दशोली ब्लॉक में मतगणना के लिए 10 टेबल और 11 मतगणना सुपरवाइजर व 44 सहायक कर्मचारी, नंदानगर ब्लॉक में 10 टेबल और 55 कर्मी, कर्णप्रयाग में नौ टेबल और 10 मतगणना सुपरवाइजर व 40 मतगणना सहायक, पोखरी में 10 टेबल, 11 मतगणना सुपरवाइजर व 44 मतगणना सहायक, जीआईसी गैरसैंण भवन में 12 टेबल, 14 मतगणना सुपरवाइजर व 56 मतगणना सहायक, नारायणबगड़ में आठ टेबल, 9 मतगणना सुपरवाइजर और 36 मतगणना सहायक, थराली में 10 टेबल, 11 मतगणना सुपरवाइजर और 44 मतगणना सहायक, देवाल में छह टेबल और सात मतगणना सुपरवाइजर व 28 मतगणना सहायक तैनात रहेंगे।
विभिन्न पदों पर कुल 1229 प्रत्याशी हैं मैदान में
रुद्रप्रयाग। ब्लॉक मुख्यालय अगस्त्यमुनि, ऊखीमठ और जखोली में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना की सभी तैयारियां पूरी कर दी गई हैं। जिले में तीन ब्लॉकों में मतगणना होगी और 67 टेबल लगाई जाएंगी। आज बृहस्पतिवार सुबह 8 बजे से ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत सदस्य के लिए हुए चुनाव के तहत वोटों की गिनती होगी। उप जिला निर्वाचन अधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह रावत ने बताया कि मतगणना की सभी तैयारियां पूरी हैं। अगस्त्यमुनि ब्लॉक में मतगणना के लिए 30, जखोली में 25 और ऊखीमठ में 12 टेबल लगाई गई हैं। तीनों ब्लॉक में ग्राम प्रधान के 280, क्षेत्र पंचायत के 103 और जिला पंचायत के 90 और ग्राम पंचायत सदस्य के 25 पदों के लिए चुनाव हुआ था, जिसमें कुल 1229 प्रत्याशी थे। उन्होंने बताया कि जनपद में चुनाव से पूर्व 53 ग्राम प्रधान, 12 क्षेत्र पंचायत सदस्य और 957 ग्राम पंचायत सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हो गए थे।