फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Cooperation sought from trade union and taxi union

व्यापार संघ और टैक्सी यूनियन से मांगा सहयोग

Tue, 07 Sep 2021 10:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 07 Sep 2021 10:33 PM IST
विज्ञापन
Cooperation sought from trade union and taxi union
पुलिस उपाधीक्षक जीएल कोहली ने सीएलजी (सामुदायिक संपर्क समूह) के साथ बैठक करते हुए यातायात, कोरोना संक्रमण से बचाव और जन जागरूकता को लेकर चर्चा की। उन्होंने कहा कि तहसील मुख्यालय होने से ऊखीमठ बाजार में वाहनों की आवाजाही काफी रहती है। सीमित जगह के कारण जाम की स्थिति पैदा हो रही है। जरूरी है कि चिह्नित स्थानों पर वाहनों के खड़े होने के लिए प्वाइंट बनाए जाएं। उन्होंने कहा कि बाजार में किसी वाहन का चालान न हो, इसके लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। व्यापार संघ के पदाधिकारियों ने बाजार में सीसीटीवी लगाने की मांग भी की। वहीं सीओ ने व्यापार संघ व टैक्सी यूनियन से समस्याओं के निराकरण में सहयोग की अपील की। बैठक में थानाध्यक्ष मुकेश थलेड़ी, उप निरीक्षक शिव प्रसाद, व्यापार संघ अध्यक्ष राजीव भट्ट, रविंद्र पुष्पवाण, अंजनेश पंवार, महेश बत्र्वाल, तसीलम, राजकुमार तिवारी, कर्मवीर बत्र्वाल, वसीम आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed