{"_id":"5ff0ae5a8ebc3e3b6e55c946","slug":"construction-of-sainik-school-building-will-begin-soon-in-thatti-badma-rudrapryag-news-drn3665123130","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाती-बड़मा में जल्द शुरू होगा सैनिक स्कूल भवन का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थाती-बड़मा में जल्द शुरू होगा सैनिक स्कूल भवन का निर्माण
विज्ञापन
जखोली विकासखंड के थाती-बड़मा में सैनिक स्कूल का निर्माण इस वर्ष जल्द ही शुरू हो जाएगा। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत इसका शुभारंभ करेंगे।
वर्ष 2014 में स्वीकृत सैनिक स्कूल के निर्माण को लेकर देरी के कारणों का निस्तारण करते हुए प्रदेश सरकार इस वर्ष जल्द ही पुन: निर्माण कार्य शुरू करने जा रही है। शासन स्तर पर सैनिक स्कूल निर्माण की जिम्मेदारी अब ब्रिडकुल को सौंपी गई गई है। पहले चरण में पांच करोड़ की धनराशि जारी की जाएगी। साथ ही सैनिक स्कूल निर्माण के लिए शिक्षा विभाग भी बजट उपलब्ध कराएगा। इसके अलावा ओएनजीसी, टीएचडीसी समेत अन्य कई बड़ी कंपनियों से भी सीएसआर में स्कूल भवन निर्माण के लिए वित्तीय सहयोग मांगा गया है। एक हजार नाली से अधिक भूमि पर बनने वाले सैनिक स्कूल में मुख्य कैंपस के साथ छात्रावास, शिक्षक/कर्मचारी आवास निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा यहां सेमीनार हॉल, खेल मैदान व अन्य संसाधन भी जुटाए जाएंगे।
छह वर्ष पूर्व मिली थी स्वीकृति
वर्ष 2013-14 में रुद्रप्रयाग में सैनिक स्कूल को मंजूरी मिली थी। स्कूल के लिए जखोली के थाती-बड़मा में ग्रामीणों ने अपनी एक हजार नाली कृषि भूमि दान में दी। तत्कालीन सरकार ने कार्य की जिम्मेदारी यूपी निर्माण निगम को सौंपते हुए 11 करोड़ जारी किए थे, लेकिन कार्यदायी संस्था इस धनराशि में बीस फीसदी कार्य भी नहीं कर पाई और पुन: 10 करोड़ का रिवाइज इस्टीमेट भेज दिया, जिस पर अक्तूबर 2016 में तत्कालीन मुख्यमंत्री हरीश रावत ने पांच सदस्यीय कमेठी से मामले की जांच कराई थी। कमेटी ने कार्यदायी संस्था द्वारा निर्माण में धन का दुरुपयोग करने की बात पाई। वर्ष 2017 में भाजपा के सत्ता में आने के बाद शासन द्वारा यूपी निर्माण निगम से 50 लाख की वसूली करते हुए कार्य से हटा दिया गया। अब, नई संस्था को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
थाती-बड़मा के दिग्धार में सैनिक स्कूल निर्माण इस वर्ष जल्द शुरू हो जाएगा। चार से पांच वर्षों में सैनिक स्कूल का निर्माण समेत अन्य सभी कार्रवाई समयबद्ध पूरी कर दी जाएगी। - भरत सिंह चौधरी, विधायक रुद्रप्रयाग