{"_id":"65dde5adf23bac701f0263eb","slug":"construction-of-kund-lvara-guptkashi-bypass-stalled-rudrapryag-news-c-52-1-sdrn1031-105246-2024-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: कुंड-ल्वारा-गुप्तकाशी बाईपास का निर्माण लटका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: कुंड-ल्वारा-गुप्तकाशी बाईपास का निर्माण लटका
विज्ञापन
ग्रामीणों ने कार्यदायी कंपनी की कार्यशैली पर जताई नाराजगी
बोले, गांवों की परिसंपत्तियों को पहुंचाया जा रहा नुकसान
गुप्तकाशी। ऑलवेदर रोड परियोजना के तहत निर्माणाधीन कुंड-ल्वारा-गुप्तकाशी बाईपास लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। क्षेत्र के ग्रामीणों का कहना है कि कार्यदायी संस्था द्वारा परिसंपत्तियों को क्षति पहुंचाई गई है। उन्होंने जल्द बाईपास का निर्माण पूरा करने की मांग की है।
रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे पर कुंड से सेमी-भैंसारी तक भू-धंसाव जोन है, जिससे निजात पाने के लिए कुंड-ल्वारा-गुप्तकाशी बाईपास का निर्माण किया जा रहा है। कार्यदायी संस्था आरजीबी कंपनी द्वारा कई जगहों पर मानकों के तहत अभी तक कटिंग पूरी नहीं की गई है। ग्राम पंचायत फली-पसालत के ग्राम प्रधान हरीश तिवारी, आनंद तिवारी, प्रवीण सेमवाल, मनोज उनियाल का कहना है कि ग्रामीण लंबे समय से सिंगोली-फली-पसालत-अकड़धार-पैंतोली-ल्वारा-नमोली मार्ग का इंतजार कर रहे हैं।
वहीं, रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे का बाईपास भी अधर में लटका है। लगभग 12 किमी लंबे बाईपास का अभी एक किमी से अधिक कटिंग शेष रह गई है, लेकिन कंपनी द्वारा काम नहीं किया जा रहा है। इस संंबंध में राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण खंड, लोनिवि रुद्रप्रयाग को ज्ञापन भी सौंपा गया, लेकिन अभी तक स्थिति जस की तस है। इधर, एनएच के ईई निर्भय सिंह ने बताया कि कार्यदायी संस्था आरजीबी कंपनी से जवाब मांगा गया है। साथ ही कंपनी को एक माह में कटान कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।