फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Construction of Chaumasi-Nivatar road started

एक किमी चौमासी-निवतर मोटर मार्ग का निर्माण हुआ शुरू

Sat, 17 Oct 2020 10:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
Construction of Chaumasi-Nivatar road started
कालीमठ घाटी के सबसे दूरस्थ गांव चौमासी का निवतर तोक जल्द ही सड़क से जुड़ जाएगा। शारदीय नवरात्र के शुभारंभ पर लोनिवि ने जिला योजना में स्वीकृत एक किमी चौमासी-निवतर मार्ग का निर्माण शुरू कर दिया है। इस मौके पर ग्रामीणों ने मिठाई बांटकर खुशी जताई।
विज्ञापन

शनिवार को लोनिवि ऊखीमठ डिवीजन के कनिष्ठ अभियंता प्रदीप सेमवाल व ग्राम प्रधान मुलायम सिंह तिंदोरी ने संयुक्त रूप से मार्ग निर्माण का शुभारंभ किया। कहा कि मार्ग बनने से संपूर्ण ग्राम पंचायत जहां सड़क से जुड़ जाएगी वहीं चौमासी-खाम बुग्याल-मनणी व चौमासी-खाम बुग्याल-केदारनाथ जाने वाले ट्रेकरों व यात्रियों को भी आसानी होगी। ग्राम प्रधान ने कहा कि सड़क निर्माण से स्थानीय उत्पादों को बाजार तक पहुंचाने में ढुलान कम से कम देना होगा। विभागीय जेई सेमवाल ने बताया कि एक माह में मार्ग की कटिंग पूरी कर दी जाएगी। इस वर्ष के आखिर तक मार्ग तैयार कर दिया जाएगा। इस मौके पर महिला व युवक मंगल दल के पदाधिकारी व ग्रामीण मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed