फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Congress District General Secretary resigned in protest against Harak Singh

हरक सिंह के विरोध में कांग्रेस जिला महामंत्री ने दिया इस्तीफा

Wed, 19 Jan 2022 08:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jan 2022 08:51 PM IST
विज्ञापन
Congress District General Secretary resigned in protest against Harak Singh
रुद्रप्रयाग में कांग्रेस के जिला महामंत्री शैलेंद्र गोस्वामी ने अपने पद से दिया इस्तीफा। - फोटो : RUDRAPRYAG
भाजपा से निष्कासित होने के बाद डॉ. हरक सिंह रावत के कांग्रेस में शामिल होने की अटकलों के बीच पार्टी में उनका विरोध शुरू हो गया है। रुद्रप्रयाग जिला कांग्रेस महामंत्री शैलेंद्र गोस्वामी ने अपने पद से इस्तीफा देते हुए प्रदेश अध्यक्ष व जिलाध्यक्ष को सौंप दिया है। उनका कहना है कि पार्टी हाईकमान को 2016 की घटना को नहीं भूलना चाहिए, जिसमें हरक सिंह ने बगावत कर सरकार गिराई थी। उन्होंने प्रदेश में सिर्फ गलत राजनीति को बढ़ावा दिया है, जो सही नहीं है।
विज्ञापन

वर्ष 2012 में रुद्रप्रयाग विधानसभा से कांग्रेस के टिकट से विधानसभा पहुंचने वाले डा. हरक सिंह रावत ने 2016 में पार्टी से बगावत कर भाजपा का दामन थाम लिया था। अब, भाजपा ने उन्हें निष्कासित कर दिया है, जिससे वह पुन: कांग्रेस में शामिल होने के लिए चार दिन से दिल्ली में डेरा जमाए हुए हैं। इधर, रुद्रप्रयाग कांग्रेस में भी डा. हरक सिंह रावत का विरोध जोर पकड़ने लगा है। केदारनाथ विस के विधायक मनोज रावत जहां पुरजोर हरक सिंह का विरोध करते हुए अपना बयान दे चुके हैं, वहीं अब, जिला महामंत्री शैलेंद्र गोस्वामी ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने इस्तीफा प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल व जिलाध्यक्ष ईश्वर सिंह बिष्ट को भेज दिया है। गोस्वामी का कहना है कि हरक सिंह रावत ने उत्तराखंड में राजनीति का मजाक बनाकर रख दिया है। जब मर्जी जहां से चुनाव लड़ा जाए और जब मर्जी जिस पार्टी में शामिल हो जाए, यह परिपाटी प्रदेश के लिए सही नहीं है। इससे, पूरे देश में उत्तराखंड की किरकिरी हो रही है। साथ ही वर्षों से निस्वार्थ भाव से पार्टी से जुड़े कार्यकर्ताओं का मजाक बन रहा है। इसलिए उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दिया है। दूसरी तरफ चर्चाओं का बाजार जोर पकड़ रहा है कि डा. हरक सिंह रावत को कांग्रेस भी केदारनाथ विस से प्रत्याशी बना सकती है। इन अटकलों के बीच पार्टी में तेजी से रोष पनप रहा है, जो कभी भी विद्रोह के रूप में फूट सकता है।
विज्ञापन

इधर, कांग्रेस जिलाध्यक्ष ईश्वर सिंह बिष्ट ने बताया कि जिला महामंत्री शैलेंद्र गोस्वामी ने इस्तीफा दिया है, जिसे अभी तक स्वीकार नहीं किया गया है। साथ ही अन्य कई पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने भी नाराजगी जताते हुए पदों से इस्तीफा देने की बात कही है। इस संबंध में प्रदेश अध्यक्ष व हाईकमान को अवगत करा दिया गया है। साथ ही पार्टीजनों से संकट की घड़ी में एकजुट होने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed