{"_id":"5d3f3f718ebc3e6d0a3dfc8b","slug":"congregational-for-road-rudrapur-news-hld350874626","type":"story","status":"publish","title_hn":"जर्जर हाल सड़कों को लेकर लोनिवि दफ्तर में गरजे कांग्रेसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जर्जर हाल सड़कों को लेकर लोनिवि दफ्तर में गरजे कांग्रेसी
विज्ञापन
रुद्रपुर लोनिवि कार्यालय के गेट पर धरना देते कांग्रेसी।
- फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। क्षेत्र की बदहाल सड़कों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लोनिवि दफ्तर में जोरदार प्रदर्शन कर धरना दिया। कार्यकर्ताओं ने दफ्तर के मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया और उसे धरना खत्म होने पर तीन घंटे बाद खोला दिया। इसके चलते अधिकारी, कर्मचारियों को दफ्तर में बंद ही रहना पड़ा। कार्यकर्ताओं ने सड़कों की जल्द मरम्मत नहीं किए जाने पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी।
सोमवार को पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता लोनिवि के अधिशासी अभियंता के दफ्तर पहुंच गए। पूर्व कैबिनेट मंत्री तिलकराज बेहड़ ने दफ्तर के मुख्य गेट पर ताला लगा दिया और गेट के बाहर कार्यकर्ता नारेबाजी कर धरने पर बैठ गए। पूर्व मंत्री बेहड़ ने कहा कि क्षेत्र में सड़कों की हालत खस्ताहाल हो गई है। अधिकांश सड़कें गड्ढों में तब्दील हो गई हैं।
इसके चलते हो रहे हादसों में लोग जान गंवा रहे हैं। कहा कि भाजपा सरकार जन अपेक्षाओं पर पूरी तरह से नाकाम साबित हुई है। रुद्रपुर की नहीं बल्कि पूरे प्रदेश में विकास कार्य पूरी तरह ठप हो चुके हैं। भाजपा के सांसद, विधायकों ने गड्ढामुक्त सड़कों का दावा किया था लेकिन आज सड़कें गड्ढायुक्त हो चुकी हैं। जिला पंचायत उपाध्यक्ष संदीप चीमा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों स्थिति और बदतर है।
विज्ञापन
अधिशासी अभियंता के नहीं रहने पर एई धरनास्थल पर पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने सड़क निर्माण शुरू होने तक गड्ढों को पाटने की मांग की। एई ने कहा कि गड्ढों को पाटने का काम जल्द शुरू किया जाएगा। धरना-प्रदर्शन करने वालों में पूर्व विधायक प्रेमानंद महाजन, ब्लॉक प्रमुख दलजीत सिंह, पूर्व पालिकाध्यक्ष मीना शर्मा, जगदीश तनेजा, हिमांशु गावा, मोहन खेड़ा, विक्रमजीत सिंह, दर्शन कोली, सुभाष बेहड़, सुरेश गौरी, प्रीत ग्रोवर, सौरव चिलाना, विनोद ठुकराल, गुरदास कालड़ा, फरीद अहमद मंसूरी, मोनू निषाद आदि थे।